फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   By-election in noida.

उंगली पर है वोटिंग का निशान, तो मिलेगा सस्ता सामान

Mon, 08 Sep 2014 08:45 AM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
By-election in noida.

सपा प्रत्याशी काजल शर्मा पढ़ाई के साथ प्रचार में भी आगे हैं। पीएचडी कर रही काजल कुछ दिन के लिए पढ़ाई से दूर होकर रोजाना घंटों चुनाव प्रचार कर रही हैं। वो कभी पति के साथ तो कभी एकला चलो रणनीति के साथ सभाएं कर रही हैं।

विज्ञापन


सपा प्रत्याशी की चुनाव प्रचार की क्षमता को देखने के लिए अमर उजाला प्रतिनिधि ने कुछ समय उनके साथ गुजारा। सुबह पांच बजे उठने के बाद स्नान कर वह पूजा करती हैं। इसके बाद वो समाचार पत्र पढ़ती हैं। सपा प्रत्याशी के प्रचार अभियान की शुरुआत सुबह नौ बजे होती है।
विज्ञापन


सबसे पहले प्रचार के कार्यक्रम की जानकारी लेती हैं। इसके बाद पार्टी की ओर से तय कार्यक्रमों के लिए रवाना हो जाती हैं। रोजाना पांच से अधिक स्थानों पर जनसंपर्क कर रात नौ बजे के बाद ही वो घर लौटती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लिप डिस्क से परेशान काजल शर्मा 12 घंटे से अधिक प्रचार कर रही हैं। डॉक्टरों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की बात कही है। कमर में दर्द को देखते हुए पार्टी कोशिश करती है कि अत्यंत महत्वपूर्ण स्थानों पर ही प्रत्याशी जनसंपर्क के लिए जाएं।

वहीं, व्यस्त चुनावी दिनचर्या के बावजूद प्रत्याशी की कोशिश होती है कि पढ़ाई और घरेलू कार्यों केलिए भी समय निकाल सकें। एमिटी यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही प्रत्याशी प्रत्येक शनिवार को कॉलेज जाती हैं।

मिलेगा सस्ता सामान

By-election in noida.
साथ ही शोध से संबंधित कार्य भी करती हैं। उन्होंने बताया, ‘जबसे सार्वजनिक जीवन में आई हूं, तब से पढ़ाई के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है। फिर भी कोशिश होती है कि पढ़ाई के साथ कुछ घरेलू कार्यों के लिए समय निकाल सकूं। पारिवारिक माहौल राजनीतिक है, इसलिए राजनीति की बातें अच्छी तरह समझती हूं। चूंकि मायका दिल्ली में है, इसलिए नोएडा को शुरू से ही जानती हूं।’

उंगली पर है वोटिंग का निशान, तो मिलेगा सस्ता सामान
मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए मॉल और रेस्टोरेंट में छूट की स्कीम दी जाएगी। इसके लिए आपको उंगली पर लगा काला निशान दिखाना होगा और इसके बाद आपको सामान सस्ते में मिल जाएगा।

आगामी 13 सितंबर को नोएडा विधानसभा उप चुनाव में वोट डालने वालों को मॉल और रेस्टोरेंट में ही छूट नहीं मिलेगी, बल्कि दवा की दुकानों पर भी ये छूट मिलेगी। वोटिंग जागरूकता के प्रसार व वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए ऐसा फैसला लिया गया है।

इसके लिए पंजाबी खत्री समाज समिति नोएडा के सदस्य शहर के मॉल और दुकानों में जा रहे हैं। समिति ने बताया कि दुकानदारों को छूट देने पर राजी किया जा रहा है। कई दुकानदार छूट की योजना पर अपनी सहमति जता चुके हैं।

व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी देंगे छूट

By-election in noida.
उम्मीद है कि और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी ऐसी छूट देेने के लिए राजी हो जाएंगे। कुछ दुकानदारों ने अपने दुकानों के सामने इस स्पेशल छूट का पोस्टर भी लगा दिया है। केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अनूप खन्ना ने बताया कि वोट देकर आने वाले लोगों को दवा दुकानों पर वोटिंग का निशान दिखाना होगा। निशान दिखाने पर शहर के अधिकांश दवा दुकानों की ओर से दवाइयों की खरीद पर पांच फीसदी की छूट दी जाएगी।

शॉप्रिक्स में 15 फीसदी छूट
मॉल के जनरल मैनेजर विकास त्यागी का कहना है कि  वोटिंग के दिन वोट डालकर आने वाले लोगों को मॉल के किसी भी रेस्टोरेंट में 15 फीसदी की छूट मिलेगी। यही नहीं राशन के सामान को छोड़कर अन्य सभी वस्तुओं पर भी पांच फीसदी की छूट का लाभ मिलेगा।


खाने-पीने पर 20 फीसदी की छूट
सेक्टर-26 जयपुरिया प्लाजा में ग्रेविटी और सेक्टर-18 सेंटर स्टेज मॉल में ज्योफ्रिज रेस्टोरेंट के मालिक डीएस चावला का कहना है कि चुनाव के दिन खाने-पीने के बिल पर 20 फीसदी की छूट मिलेगी। ग्राहक को केवल उंगली पर वोटिंग का नीला निशान दिखाना होगा।

इसके अलावा सेक्टर-29 गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स स्थित टी प्वाइंट के ऑनर पुनीत सेठ ने बताया कि वोट देकर आने वाले ग्राहकों को प्रत्येक प्रोडक्ट की खरीद पर एक गिफ्ट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed