फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Buyer money will be recovered from the auction of flats

अब फ्लैटों की नीलामी से वसूला जाएगा खरीदारों का पैसा, डीएम के साथ बैठक कर लिया फैसला

Fri, 20 Sep 2019 03:46 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Sep 2019 03:46 AM IST
विज्ञापन
Buyer money will be recovered from the auction of flats
यूपी में रेरा अभी नहीं लागू हुआ - फोटो : SELF

अगर बिल्डर के पास पैसा नहीं है तो जिला प्रशासन उसके प्रोजेक्ट के फ्लैटों को कब्जे में लेकर नीलाम कर खरीदारों की धनराशि वसूलेगा। प्रोजेक्ट को सील नहीं किया जाएगा। बृहस्पतिवार को यूपी रेरा के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को गौतमबुद्ध नगर के डीएम बीएन सिंह व एडीएम वित्त एवं राजस्व एमएन उपाध्याय और गाजियाबाद के एसडीएम के साथ बैठक कर यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


रेरा ने कई मामलों में खरीदारों को पैसा वापस लौटाने का आदेश बिल्डरों को दिया है, लेकिन बिल्डर उसका पालन नहीं कर रहे हैं। आदेश का पालन नहीं होने पर रेरा अभी तक  करीब 1000 रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी कर चुका है। जिन पर संबंधित जिला प्रशासन वसूली की कार्रवाई कर रहा है। लेकिन कई आरसी वापस आ रही हैं। 
विज्ञापन


कुछ में पैसा नहीं मिलने पर प्रशासन बिल्डर के प्रोजेक्ट को सील कर चुका है। आरसी जारी होने के बाद भी खरीदारों का पैसा नहीं मिल रहा है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को रेरा के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बैठक की। बैठक में रेरा के सदस्य बलविंदर कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अगर बिल्डर के पास पैसा नहीं है तो उस स्थिति में प्रोजेक्ट को सील नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्कि प्रशासन उन फ्लैटों को अपने कब्जे में लेगा, जो अभी तक बिके नहीं है। उनकी नीलामी कराकर खरीदारों का पैसा वसूला जाएगा। पहले चरण में सुपरटेक, थ्री-सी, लॉजिक्स समेत अन्य बड़े बिल्डरों पर कार्रवाई होगी।

कोयला खदानों की तरह होगी ई-नीलामी

हाल ही में कोयला खदान की ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन किया गया था। उसी तरह की प्रक्रिया प्रोजेक्टों के फ्लैटों को बेचने में अपनाई जाएगी। रेरा के सदस्य बलविंदर कुमार ने बताया कि भारत सरकार की एक एजेंसी से पोर्टल तैयार कराया जाएगा। वहीं फ्लैटों का निरीक्षण कर नीलामी की धनराशि तय करेगी। उसके बाद पोर्टल पर ही नीलामी होगी। नीलामी से जो पैसा आएगा, उससे खरीदारों का पैसा लौटा जाएगा।  


फ्लैट नहीं बेचे जाने का बहाना नहीं चलेगा

बिल्डर पैसा नहीं होने का दावा करते है। कहते है कि प्रोजेक्ट तैयार है, लेकिन फ्लैट नहीं बिक रहे हैं। ई-नीलामी से बिल्डरों का यह बहाना भी नहीं चलेगा। प्रशासन नीलामी कर फ्लैट बेचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed