{"_id":"5f52d55cd05a9d619242fa37","slug":"businessmen-can-get-relief-from-electricity-fix-charge-said-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने दिया आश्वासन, बिजली के फिक्स चार्ज से कारोबारियों को मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने दिया आश्वासन, बिजली के फिक्स चार्ज से कारोबारियों को मिल सकती है राहत
Sat, 05 Sep 2020 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Sep 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों के मालिकों को बिजली के फिक्स चार्ज में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहत देने के लिए जल्द ही कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले कुछ दिनों में कई व्यापारी और औद्योगिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। व्यापारी और औद्योगिक इकाइयों के मालिकों का कहना है कि कोरोना के कारण हुए आर्थिक नुकसान से वे बिजली के फिक्स चार्ज नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में उन्होंने दिल्ली सरकार की ओर से राहत देने की गुजारिश की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई एसोसिएशन से मुलाकात कर स्पष्ट किया है कि कोरोना की वजह से व्यवसाय और अर्थव्यवस्था के पूरी तरह बंद होने की वजह से दिल्ली सरकार के राजस्व संग्रह पर अधिक प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने व्यापारियों और औद्योगिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है कि दिल्ली सरकार की ओर से वाणिज्यिक और उद्योग इकाइयों के मालिकों को बिजली के फिक्स चार्ज में राहत देने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे।