{"_id":"5a9385394f1c1b187e8b841a","slug":"businessman-son-shot-dead-in-noida-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के बेटे को गोली मारकर लूटे पांच लाख रुपये, गुस्साए लोगों ने पीसीआर तोड़ी पुलिसवाले भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के बेटे को गोली मारकर लूटे पांच लाख रुपये, गुस्साए लोगों ने पीसीआर तोड़ी पुलिसवाले भागे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 26 Feb 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में ताबड़तोड़ हो रहे एनकाउंटरों का बदमाशों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। रविवार रात बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी पिता-पुत्र पर अंधाधुंध छह गोलियां चला दीं।
घटना दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश की है। नोएडा में व्यापारी के बेटे को तीन गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश युवक के हाथ से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। भंगेल की गोल कॉलोनी निवासी राज कुमार कंसल और दिवाकर कंसल (19) की गेझा रोड भंगेल में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर ही किराने की थोक की दुकान है।
रविवार रात 9:45 बजे पिता-पुत्र दोनों दुकान बंद कर पैदल घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने राज कुमार धक्का देकर एक किनारे कर दिया। इसके बाद पिस्टल दिखाकर दिवाकर से रुपयों से भरा बैग लूटने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर दोनों गोलियां चला दीं। दिवाकर की छाती और पैर में तीन गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उस समय आसपास काफी लोग मौजूद थे, लेकिन कोई आगे नहीं आया। दिवाकर को यथार्थ अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भंगेल चौकी के पास रविवार रात व्यापारी दिवाकर (19) की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने पीसीआर-18 में तोड़फोड़ दी। लोगों का गुस्सा देख भंगेल पुलिस चौकी से पुलिस भाग खड़ी हुई। हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ-तृतीय श्वेताभ पांडेय को आसपास के कुछ थानों की फोर्स के साथ मौके पर स्थिति को काबू करने के लिए भेजा गया।
साथ ही, पूरे जिले से पुलिस बल को मौके पर पहुंचने के लिए वायरलेस कर दिया गया। कुछ देर बाद एसएसपी लव कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, पीसीआर में तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने कुछ देर के लिए डीएससी मार्ग को भंगेल के सामने बंद कर दिया।
इस दौरान सड़क पर सैकड़ों की संख्या में मार्केट के व्यापारी और आसपास के ग्रामीण जमा हो गए थे। मार्ग को अचानक बंद करने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।