फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   businessman son shot dead in noida of uttar pradesh

व्यापारी के बेटे को गोली मारकर लूटे पांच लाख रुपये, गुस्साए लोगों ने पीसीआर तोड़ी पुलिसवाले भागे

Mon, 26 Feb 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 Feb 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
businessman son shot dead in noida of uttar pradesh
फाइल फोटो
यूपी में ताबड़तोड़ हो रहे एनकाउंटरों का बदमाशों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। रविवार रात बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी पिता-पुत्र पर अंधाधुंध छह गोलियां चला दीं।
विज्ञापन


घटना दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश की है। नोएडा में व्यापारी के बेटे को तीन गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश युवक के हाथ से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। भंगेल की गोल कॉलोनी निवासी राज कुमार कंसल और दिवाकर कंसल (19) की गेझा रोड भंगेल में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर ही किराने की थोक की दुकान है।
विज्ञापन


रविवार रात 9:45 बजे पिता-पुत्र दोनों दुकान बंद कर पैदल घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने राज कुमार धक्का देकर एक किनारे कर दिया। इसके बाद पिस्टल दिखाकर दिवाकर से रुपयों से भरा बैग लूटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर दोनों  गोलियां चला दीं। दिवाकर की छाती और पैर में तीन गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उस समय आसपास काफी लोग मौजूद थे, लेकिन कोई आगे नहीं आया। दिवाकर को यथार्थ अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भंगेल चौकी के पास रविवार रात व्यापारी दिवाकर (19) की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने पीसीआर-18 में तोड़फोड़ दी। लोगों का गुस्सा देख भंगेल पुलिस चौकी से पुलिस भाग खड़ी हुई। हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ-तृतीय श्वेताभ पांडेय को आसपास के कुछ थानों की फोर्स के साथ मौके पर स्थिति को काबू करने के लिए भेजा गया। 

साथ ही, पूरे जिले से पुलिस बल को मौके पर पहुंचने  के लिए वायरलेस कर दिया गया। कुछ देर बाद एसएसपी लव कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, पीसीआर में तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने कुछ देर के लिए डीएससी मार्ग को भंगेल के सामने बंद कर दिया। 

 इस दौरान सड़क पर सैकड़ों  की संख्या में मार्केट के व्यापारी और आसपास के ग्रामीण जमा हो गए थे। मार्ग को अचानक बंद करने से वाहन चालकों  को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed