फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Businessman robbed of Rs 46 lakh for treatment of mother

मां के इलाज के लिए दो भाई और रिश्तेदार बने लुटेरे, कारोबारी के यहां डाला 46 लाख का डाका

Mon, 24 Jul 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Jul 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Businessman robbed of Rs 46 lakh for treatment of mother
फाइल
दिल्ली के रोहिणी इलाके में नौकर ने अपने भाई व रिश्तेदार के साथ मिलकर मां का इलाज के कराने के लिए अपने मालिक के घर से 46 लाख रुपये उड़ा लिए। चोरी के रुपयों से उसने मां का इलाज कराने के अलावा एक बाइक भी खरीद ली।
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी बुलंदशहर निवासी राहुल कुमार उर्फ टीटू (22), उसके बड़े भाई जितेंद्र सिंह (22) और अलीगढ़ निवासी इनके रिश्तेदार बबलू (22) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 35.80 लाख रुपये बरामद हए हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 28 जून को वसुंधरा अपार्टमेंट रोहिणी निवासी अंकित गुप्ता ने 46 लाख रुपये चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। अंकित का आरोप था कि उनके यहां पिछले तीन साल से काम करने वाला राहुल उर्फ टीटू 46 लाख रुपयों से भरा हुआ बैग लेकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। अपराध शाखा ने भी मामले की छानबीन शुरू की। इसी बीच शुक्रवार को अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि चोरी की वारदात में शामिल बदमाश जापानी पार्क, रोहिणी में आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर 35.80  लाख रुपये बरामद कर लिए।    

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि राहुल पिछले तीन सालों से अंकित के यहां चपरासी की नौकरी कर रहा था। वहीं इनके रिश्तेदार बबलू ने तीन माह पूर्व अंकित के यहां से नौकरी छोड़ी थी। राहुल की मां की तबीयत खराब थी। मां के इलाज के लिए उसे पैसे चाहिए थे।


इसी वजह से उसने अपने बड़े भाई जितेंद्र व रिश्तेदार बबलू के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। कई बार प्रयास करने के बाद आरोपी 28 जून को कामयाब हो गए। वारदात के बाद आरोपियों ने मां को अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज करवाया। बाद में चोरी के रुपयों से एक महंगी बाइक भी खरीदी। बाइक फिलहाल अलीगढ़ में यातायात नियमों के उल्लंघन में बंद है।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed