फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Business boomed in Delhi after the announcement of withdrawing Rs 2000 notes

बाहर आने लगा गुलाबी रंग का नोट: व्यापारियों की लौट रही पुरानी उधारी, महिलाएं भी कर रहीं खूब खरीदारी

Tue, 23 May 2023 01:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 May 2023 01:59 PM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दो हजार के नोट को वापस लेने की घोषणा के बाद दिल्ली के बाजारों में काफी हड़बड़ी मची हुई है। हर कोई जिनके पास दो हजार के नोट हैं, वह इनको खपाने की जुगत में जुटा है।

विज्ञापन
Business boomed in Delhi after the announcement of withdrawing Rs 2000 notes
दो हजार का नोट - फोटो : self

विस्तार

दो हजार के नोट वापस लेने की घोषणा का फायदा व्यापारियों को मिल रहा है। एक तरफ जहां उनका उधार चुकता हो रहा है, वहीं खरीदारी भी बढ़ गई है। इससे दिल्ली के व्यापार में भी उछाल आया है। बाजारों में अचानक से भीड़ बढ़ गई है, क्योंकि लोग दो हजार का नोट लेकर दुकानों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि इससे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में जरूर कमी दर्ज होगी, क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग कैश डिलीवरी सिस्टम में ही विश्वास कर रहे हैं। महिलाएं जहां अपनी अलमारी से दो हजार का नोट निकालकर खूब खरीदारी कर रही हैं, तो वहीं बच्चों की गुल्लक से भी गुलाबी रंग का नोट बाहर आने लगा है और पीजा-बर्गर, आइसक्रीम की होम डिलिवरी में खर्च होने लगा है। उधर जूलरी बाजार में भी रौनक है, क्योंकि दो हजार के नोट देकर लोग मनपसंद जूलरी की बुकिंग करा रहे हैं।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दो हजार के नोट को वापस लेने की घोषणा के बाद दिल्ली के बाजारों में काफी हड़बड़ी मची हुई है। हर कोई जिनके पास दो हजार के नोट हैं, वह इनको खपाने की जुगत में जुटा है। जिस भी व्यक्ति के पास दो हजार का नोट है, वह चाहता है कि उसी से वह भुगतान करे, यही कारण है कि बाजारों में ज्यादातर ग्राहक दो हजार का नोट लेकर खरीदारी करने आ रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर भी ज्यादातर लोग दो हजार का नोट लेकर ही भुगतान करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

रिटेल बाजार में दिख रहा है असर
रिजर्व बैंक के आदेश का असर रिटेल बाजारों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। करोल बाग, कमला नगर, राजौरी गार्डन, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, साउथ एक्स, सरोजनी नगर, रोहिणी समेत अन्य बाजारों में बड़ी संख्या में 2000 का नोट लेकर लोग पहुंच रहे हैं। पेट्रोलियम डीलर काउंसिल के व्यापारियों का कहना है कि पिछले 3 दिन में पेट्रोल पंप पर ज्यादातर लोग 2000 के नोट से ही भुगतान कर रहे हैं। व्यापारियों का यह भी कहना है कि बहुत सारे लोगों की जो पुरानी उधारी अटकी पड़ी थी, वह भी अब लौट रही है, क्योंकि लोग 2000 के नोट लेकर उधारी चुकाना चाहते हैं।

बच्चों की गुल्लक भी तोड़ रहे
व्यापारी मालविका साहनी और जसविंदर कौर का कहना है कि महिलाएं अपनी अलमारियां खंगाल रही हैं, क्योंकि ज्यादातर महिलाएं दो हजार का नोट लेकर ही पहुंच रही हैं। सीटीआई महासचिव रमेश आहूजा ने बताया कि बहुत सारे व्यापारी अपने-अपने घर में बच्चों की गुल्लक भी तोड़ रहे हैं और गुल्लक में भी 2000 के नोट निकल रहे हैं। बच्चों की गुल्लक को इसलिए तोड़ रहे हैं जिससे कि 30 सितंबर से पहले पहले सभी 2000 के नोटों को बदला जा सके।

सर्कुलर जारी होने के बाद से शनिवार, रविवार और सोमवार को बाजारों में 2000 के खूब नोट दिखाई दिए। आलम ऐसा है कि बहुत सारे ग्राहक डिजिटल पेमेंट करने के बजाय 2000 का नोट हाथ में लेकर खरीदारी करते हुए नजर आए। इससे व्यापारियों को परेशानी जरूर हो रही है लेकिन व्यापारी 2000 के नोट को स्वीकार कर रहे हैं। -बृजेश गोयल, चेयरमैन, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री

नोटबंदी वाली स्थिति नहीं होगी
ट्रेडर्स एसोसिएशन लाजपत नगर के अध्यक्ष संजीव मदान का कहना है कि नोटबंदी वाली स्थिति नहीं आने वाली है। अभी भी क्रेडिट कार्ड से लोग पेमेंट कर रहे हैं। हां इतना जरूरी है कि कुछ दिन बाद दो हजार के नोट लेकर लोग जरूर आएंगे, क्योंकि सरकार ने व्यापारियों को काफी सहूलियत भी दी है।

आधार और पैन कार्ड की फोटो कॉपी अवश्य लें व्यापारी
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने व्यापारियों को सलाह दी है कि ग्राहकों से निसंकोच दो हजार का नोट ले सकते हैं, जो ग्राहक 2000 के नोटों में कैश पेमेंट कर रहा है, 50 हजार से 2 लाख के अंदर तो भुगतान बिल में नाम व पते के साथ हस्ताक्षर करवा लें। आधार और पैन कार्ड की फोटो कॉपी अवश्य लें। बैंक में जमा की गई रसीद कम से कम 5 वर्ष तक संभालकर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed