फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   buses will go to kanpur and lucknow from noida

नोएडा से कानपुर और लखनऊ जाएंगी बसें, रोडवेज ने शुरू की तैयारी

Sun, 10 Mar 2019 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा मनोज कुमार
मनोज कुमार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
buses will go to kanpur and lucknow from noida
up roadways

सब कुछ ठीकठाक रहा तो मई के पहले सप्ताह से रोडवेज डिपो से ही कानपुर और लखनऊ के लिए सीधी बसें मिल सकेंगी। रोडवेज ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। रोडवेज के नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो में 368 बसें हैं। सभी बसें सीएनजी से चलती हैं। 

विज्ञापन


एक बार सीएनजी भरकर बसें अधिकतम 400 किमी की दूरी तय कर सकती हैं। अब रोडवेज की ओर से यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा के पास कुबैरपुर में सीएनजी पंप लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि अप्रैल तक पंप शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद नोएडा से कानपुर और लखनऊ के लिए बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जाने वाली बसें कुबैरपुर में सीएनजी भरकर वहां से यात्रियों को लेकर कानपुर व लखनऊ तक जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किराये में मिल सकती है राहत 
नोएडा-ग्रेनो से लखनऊ जाने के लिए अभी यात्रियों को 1000 से 2500 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। कानपुर और लखनऊ तक सीधी सीएनजी बस सेवा शुरू होने से किराया कम हो जाने की बात कही जा रही है। अभी गौतमबुद्घ नगर से रोजाना 500 से ज्यादा यात्री कानपुर और लखनऊ जाते हैं। लंबी दूरी की बस सेवा शुरू करने से पहले चालक-परिचालक को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।


नई सीएनजी बसों में सफर करना काफी आरामदायक है। यात्रियों की मांग पर कानपुर और लखनऊ के लिए बसें चलाने की योजना बनाई गई है। अप्रैल तक सीएनजी पंप शुरू हो जाएगा। मई के पहले सप्ताह में कानपुर और लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू हो जाएगी। 
-अशोक कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक, गौतमबुद्घनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed