फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Buses on strike in haryana

प्रदेशभर में 30 अप्रैल को बसों की हड़ताल

Fri, 10 Apr 2015 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 10 Apr 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
Buses on strike in haryana

प्रदेशभर में 30 अप्रैल को बसों का चक्का जाम रखा जाएगा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने इसका निर्णय लिया है।

विज्ञापन


दो दिन तक चली यूनियन की बैठक के बाद यूनियन के वरिष्ठ नेता और स्टेट महासचिव धर्मवीर हुड्डा ने इस बात की पुष्टि की है।

यूनियन ने इस दौरान लोकल रूट समेत सभी लांग रूटों की बसों को बंद करने का तय किया है। ज्ञात हो कि रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी एक्ट 2014 का विरोध काफी समय से यूनियन कर रही है।


यूनियन ने बताया कि सरकार जिस एक्ट को ला रही है उससे रोडवेज कर्मचारियों पर दोहरी मार पड़ेगी। क्योंकि इस एक्ट में किसी भी सड़क हादसे में सीधे तौर पर कर्मचारी को दोषी माना जा रहा है। इसके अलावा निजी बस आपरेटरों को एक खुला मंच दिया जा रहा है।
विज्ञापन


यूनियन महासचिव धर्मवीर हुड्डा और प्रेस प्रवक्ता राम आसरे यादव ने बताया कि विभाग में निजीकरण न करने को लेकर यूनियन लगातार सरकार से बात कर रही है।

सरकार ने आश्वासन दिया था कि रोडवेज में निजीकरण नहीं किया जाएगा। लेकिन सरकार ने कुछ रूटों पर फिर परमिट और टाइमटेबल दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed