{"_id":"73ef0cd556f2f39fad9df30f0183357e","slug":"buses-for-metro-on-holi-would-be-available-after-noon-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल दोपहर बाद मेट्रो के लिए मिलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल दोपहर बाद मेट्रो के लिए मिलेंगी बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 04 Mar 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुलंडी के दिन अगर आपको कही जाना है तो निजी वाहनों का प्रयोग करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। धुलंडी पर रोडवेज ने दोपहर दो बजे बाद बसों को चलाने की तैयारी की है। इसमें सिटीबस सेवा को मेट्रो समेत चुनिंदा रूटों पर ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन
धुलंडी पर रोडवेज बसों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका के मद्देनजर रोडवेज ने यह व्यवस्था की है। हालांकि पहले सुबह के वक्त सिटी बसों को चलाया जाता था लेकिन इसके बाद दोपहर दो बजे सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
रोडवेज महाप्रबंधक के मुताबिक, बस स्टैंड से सेक्टर-29 हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के अलावा करोलबाग रूटों पर सिटी बसों को चलाया जाएगा। लंबी दूरी के लिए चंडीगढ़ के लिए वॉल्वो उपलब्ध रहेगी। उनके मुताबिक शनिवार से बसों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
पंडित नंदकिशोर शास्त्री के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल के दौरान करना चाहिए। पूर्णमासी के पहले आधे काल में भद्रकाल चल रहा होता है इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। पंचांग के अनुसार इस वर्ष पूर्णिमा तिथि का आरंभ चार मार्च रात 8 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर पांच मार्च को रात्रि 11.35 बजे तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त गुरुवार को शाम 06 बजकर 19 बजे से शुरू होकर रात 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। हालांकि श्रेष्ठ चोघड़िये के अनुसार शाम 6.19 से 6.31 तक सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा।
होलिका दहन की विधि
नारदपुराण के अनुसार इस दिन सब प्रकार की लकड़ियों और गोबर के उपलों को इकट्ठा करना चाहिए। इसके बाद मंत्रों द्वारा अग्नि में विधिपूर्वक आहुति देने के बाद होलिका में आग लगानी चाहिए। होलिका की परिक्रमा करते हुए उत्सव मनाना चाहिए। माना जाता है कि इससे बुराईयों का अंत होता है।