फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bus trampled youth in Chhatari of Bulandshahr three People Died

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: बरात की बस ने सड़क किनारे खड़े युवकों को रौंदा, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Wed, 14 Feb 2024 10:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, छतारी (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, छतारी (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 Feb 2024 10:37 PM IST
सार

घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Bus trampled youth in Chhatari of Bulandshahr three People Died
हादसे में जान गंवाने वाले रिंकू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के छतारी थाना क्षेत्र में खुर्जा मार्ग स्थित कमौना गांव के पास बारात की बस ने सड़क किनारे खड़े पांच युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन की मौत हो गई। वहीं दो घायल हैं, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पहासू से बारातियों से भरी एक बस छतारी के कमौना में स्थित फार्म हाउस में आ रही थी। बस की रफ्तार तेज होने के कारण कामौना गांव के बाहर वह अनियंत्रित हो गई। वहीं सड़क किनारे खड़े विनोद (38) पुत्र भूदेव सिंह, अशोक (38) पुत्र विजय सिंह, रिंकू (26) पुत्र विजय पाल, अरविंद और बादल निवासी कमोना को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

दुर्घटना होता देख लोगों ने घायलों को अलीगढ़ के मेडिकल अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विनोद, अशोक और रिंकू को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरविंद और बादल की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर सीओ रामकरण और थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। उधर, घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना में तीन की मौत हुई है। अन्य दो घायलों का उपचार चल रहा है। -रामकरण, सीओ डिबाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed