{"_id":"5256ad199717adfa690e5bb6258e2695","slug":"bus-stand-will-be-renovate-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बस स्टैंड पर नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी, जानें क्यों ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बस स्टैंड पर नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी, जानें क्यों
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 11 Sep 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले समय में हरियाणा रोडवेज गुड़गांव के बस स्टैंड और वर्कशॉप की इमारत काफी आधुनिक होगी। बस स्टैंड की जर्जर इमारत के नए सिरे से निर्माण की संभावनाओं की तलाश शुक्रवार को की गई।
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने बस स्टैंड सहित वर्कशॉप और एडमिन ब्लॉक के इमारत का निरीक्षण किया। कमेटी ने पाया कि यह इमारतें काफी पुरानी हैं। इनका नए सिरे से निर्माण जरूरी है। इस कार्य में देरी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
रोडवेज के महाप्रबंधक त्रिलोक चंद ने बताया कि बस स्टैंड की इमारत का निर्माण वर्ष 1958 में हुआ था। जो अब कई स्थानों से जर्जर हो चुकी है। ऐसी हालत में किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
निरीक्षण कमेटी ने रोडवेज की इमारतों का जायजा लिया। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर वह सरकार को भेजेगी। इसी रिफारिश के अनुरूप मौजूदा भवन का फिर से निर्माण कराया जाएगा।
कमेटी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि इमारत को गिराकर इसे गुड़गांव की पहचान के अनुसार नए सिरे से निर्मित किए जाने की जरूरत है। फिलहाल इस बारे में अंतिम निर्णय सरकार को लेना है।
निरीक्षण कमेटी के सदस्यों में एसई बिल्डिंग, दो वरिष्ठ मकैनिकल इंजीनियर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और रोडवेज महाप्रबंधक शामिल हैं। बस स्टैंड पर रोजाना हजारों की संख्या में यात्री आते हैं।
ऐसे में यह जरूरी है कि इमारत पूरी तरह सुरक्षित हो। रोडवेज महाप्रबंधक ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त उपायुक्त को सूचित किया है। निरीक्षण के दौरान चंडीगढ़ से आए राज्य परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
कमेटी ने बस स्टैंड काउंटरों की साफ-सफाई व्यवस्था और बस स्टैंड के असुरक्षित स्थानों की सूची मांगी है। अधिकारी ने कमेटी के साथ मंथन किया कि इमारत का निर्माण किस प्रकार से कराया जा सकता है।