फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bus overturns in Beta 2 of Greater Noida several people injured

Greater Noida: निजी विश्वविद्यालय की बस पलटी, तीन छात्राओं समेत 13 विद्यार्थी घायल, 11 को उपचार के बाद छुट्टी

Sat, 27 Apr 2024 04:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 27 Apr 2024 04:04 PM IST
सार

बस पलटने ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बस के आपात द्वार से फंसे छात्रों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Bus overturns in Beta 2 of Greater Noida several people injured
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

थाना बीटा-टू थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक निजी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की बस मित्रा गोलचक्कर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन छात्राओं समेत 13 विद्यार्थी घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उपचार के बाद 11 को छुट्टी दे दी गई जबकि दो अभी भी भर्ती हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं हादसे के बाद चालक फरार हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 2 बजे गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी कक्षाएं पूरी कर बस में सवार होकर परी चौक की ओर आ रहे थे। बस में करीब 35 छात्र-छात्राएं सवार थे। मित्रा चौक पर तेज रफ्तार बस ने नियंत्रण खो दिया। बस पास के ही फुटपाथ की ओर पलट गई। बस पलटने ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बस के आपात द्वार से फंसे छात्रों को बाहर निकाला। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल छात्रों में अवधेश, मधुर, प्रकाश, विपुल, अर्जुन, नरेश, आशीष, मुस्कान, तनीषा, सामिया परवीन, प्रियांशु और रोहन शामिल हैं। बाद में क्षतिग्रस्त बस को पुलिस थाना बीटा-2 परिसर में ले आई। निजी अस्पताल के डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि घायलों में कोई भी छात्र गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन


ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा
घायल छात्रों ने ड्राइवर की लापरवाही से हादसा होने की बात कही है। छात्रों का आरोप है कि ड्राइवर लापरवाही से बस चला रहा था। कुछ छात्रों ने उसको इस बात के लिए टोका भी। लेकिन उसने छात्रों की टोकाटाकी को नजरअंदाज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में  किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेनो जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed