फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bus hits two brothers who ride bike in Delhi

बस ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 28 Feb 2019 02:13 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 28 Feb 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
bus hits two brothers who ride bike in Delhi
accident
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बुधवार सुबह एनएच-24 पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई बुरी तरह जख्मी हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त राहुल (25) के रूप में हुई है। अस्पताल में घायल मोहित (24) का इलाज जारी है। इधर, हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राहुल व मोहित  परिवार के साथ बी-ब्लॉक, गाजीपुर गांव में रहते थे। इनके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। दोनों गाजीपुर मुर्गा मंडी में काम करते थे। बुधवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर मंडी के लिए निकले। इस बीच फूल मंडी कट पर पीछे से आई बस ने दोनों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ने बस रोकी और घायल मोहित व राहुल के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की हालत देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने राहुल का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed