{"_id":"5c83d276bdec22140e1068ee","slug":"bus-driver-and-conductor-arrested-for-robbing-passengers-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में बिठाकर सात सवारियों को लूटा, कंडक्टर व चालक आनंद विहार से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में बिठाकर सात सवारियों को लूटा, कंडक्टर व चालक आनंद विहार से गिरफ्तार
Sat, 09 Mar 2019 08:19 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 09 Mar 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
hand cuff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों को बस में बिठाकर डरा-धमकाकर लूटपाट करने वाले ड्राइवर और कंडक्टर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जितेंदर सिंह पवार और अमित के रूप में हुई है। आरोपियों ने शुक्रवार को बिहार से आए सात मजदूरों को लूट लिया था।
विज्ञापन
सराय काले खां पुलिस ने आरोपियों को वारदात के दो घंटे बाद ही नई दिल्ली के आनंद विहार से दबोच लिया। आरोपियों के पास से लूटे गए चार हजार रुपये, डंडा और बस बरामद की गई है। दोनों बस को आनंद विहार से नोएडा तक चलाते हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7 बजे सात मजदूरों ने सराय काले खां में तैनात पुलिसकर्मियों को बताया कि प्राइवेट बस में उनके साथ लूटपाट की गई है। सभी मजदूर नौकरी की तलाश में बिहार से आए थे। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सभी बस अड्डे के बाहर से नजफगढ़ जाने के लिए प्राइवेट बस में सवार हुए।
विज्ञापन
बस जैसे ही यमुना के पुल पर पहुंची, तो कंडक्टर व ड्राइवर ने बस रोककर डंडे के बल पर सभी से कैश लूट लिया। बाद में आरोपी सभी को सराय काले खां बस अड्डे के पास उतारकर फरार हो गए। लूटपाट की सूचना मिलते ही फौरन सनलाइट कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।
फौरन पुलिस ने आनंद विहार में बस की तलाश शुरू कर दी। इस बीच आनंद विहार से बस को बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपी जितेंदर और अमित को गिरफ्तार कर लिया। शराब की लत की वजह से दोनों ने यात्रियों के साथ लूटपाट की थी।