{"_id":"5c3be3b2bdec2273724c36c8","slug":"burn-cheeks-and-lips-of-minor-maid-by-heating-spoon-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्मच गर्म करके नाबालिग मेड के गाल और होंठ जलाए, दंपती पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्मच गर्म करके नाबालिग मेड के गाल और होंठ जलाए, दंपती पर मामला दर्ज
Mon, 14 Jan 2019 06:49 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 14 Jan 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
नौकरानी सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टोरिया सोसायटी में एक नाबालिग मेड से जरा सी गलती होने पर मालकिन ने चम्मच को गर्म करके उसे दोनों गाल और मुंह पर दाग दिया। आरोप है कि वह दो दिन तक रोती रही फिर भी मालकिन ने कोई दवा नहीं दी। किशोरी किसी तरह मालकिन से बचकर भाग निकली और अपनी सहेली को सूचना दी। दोनों ने कोतवाली जाकर शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक असम निवासी एक परिवार ने आर्थिक हालत खराब होने के कारण अपनी 13 साल की बेटी (सातवीं की छात्रा) को एक महिला रिश्तेदार के साथ नोएडा भेज दिया था। महिला ने नोएडा के सेक्टर-77 स्थित एक दंपती के घर उसे रखवा दिया। किशोरी वहां बच्चे की देखभाल और घर का काम करने लगी। इन बातों को करीब एक साल हो गया। आरोप है कि पीड़िता के काम शुरू करने के कुछ दिन बाद ही मालकिन ने मारपीट करना शुरू कर दिया था। मगर किशोरी डर के कारण कुछ नहीं कहती थी।
विज्ञापन
इसी सप्ताह मालकिन ने बच्चे के लिए गर्म पानी करने को कहा था। नाबालिग मेड ने गलती से पानी में चम्मच डाल दी। मालकिन ने चम्मच को हाथ लगाया तो गुस्सा गई और किशोरी के साथ मारपीट की। आरोप है कि मालकिन उसका हाथ पकड़कर रसोई में ले गई। गैस चूल्हे पर चम्मच को गर्म करके किशोरी के दोनों गाल और मुंह (होठों पर) दाग दिया। जिससे किशोरी बुरी तरह जल गई।
विज्ञापन
वह दो दिन तक रोती रही और मालकिन ने कोई दवा भी नहीं दी। इसके अलावा काम भी करती रही। रविवार को वह किसी तरह मौका पाकर मालकिन के घर से भाग निकली और अपनी असम निवासी सहेली के साथ रविवार को सेक्टर-49 कोतवाली पहुंच गई। जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी ने लिखित में तहरीर देकर प्रतीक विस्टोरिया निवासी दंपती के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि महिला ने चम्मच को गैस चूल्हे पर गर्म करके उसे दागा है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी को उनके रिश्तेदार के पास भेज दिया गया है। - गिरीजा शंकर त्रिपाठी, इंस्पेक्टर थाना सेक्टर-49 नोएडा