फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Burglars target Jain temple built, the teen admitted Transplant.

चोरों ने जैन मंदिर को बनाया निशाना, टीन उखाड़कर हुए दाखिल

Tue, 09 Feb 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 09 Feb 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
Burglars target Jain temple built, the teen admitted Transplant.

चोरों ने सोमवार देर रात सेक्टर-4 स्थित दिगंबर जैन मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर से छतर, भाव मंडल, चांदी की प्लेट व गुल्लक तोड़कर हजारों रुपये ले गए।

विज्ञापन


बदमाशों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में करीब एक घंटे में इस वारदात को अंजाम दिया। उनकी यह हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना सेक्टर-5 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष ऋषभ जैन व महामंत्री उत्तम चंद जैन ने बताया कि चोरों ने पहले मंदिर में लगे शटर को उखाड़ा और उसके बाद ग्रिल में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर मंदिर से चांदी के 9 छतर, चांदी के 3 भाव मंडल, चांदी की प्लेट और करीब 25 हजार रुपये ले गए। चोरी किए गए छतर और भावमंडल लगभग ढाई किलो चांदी के थे।

इसमें से कुछ पर सोने की पॉलिश थी और मोती जड़े थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोरों ने रात  करीब 2:00 बजे मंदिर में प्रवेश किया और करीब एक घंटा रुके।

बता दें कि गत अक्तूबर में भी चोरों ने मंदिर में चोरी करने की कोशिश की थी। उस समय चोर मंदिर के मुख्य द्वार का ताला व कुंडा ही तोड़ पाए थे, लेकिन मंदिर में प्रवेश नहीं कर सके थे।


जैन समाज ने अपील की है कि पुलिस प्रशासन चोरों को जल्द से जल्द पकड़े, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो। जैन समाज के प्रवक्ता अभय जैन ने कहा कि घटना को लेकर समस्त जैन समाज में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed