फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   burari 11 deaths case: postmortem report of 6 body came says hanging is death reason and all update

बुराड़ी कांड में सामने आई 6 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फांसी लगने से ही हुई मौत

Mon, 09 Jul 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jul 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
burari 11 deaths case: postmortem report of 6 body came says hanging is death reason and all update
burari death case - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के बुराड़ी में 11 लोगों की एक साथ हुई मौत मामले में 6 शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें यह खुलासा हुआ है कि इन सभी की मौत फांसी लगने से हुई है।

विज्ञापन


मौत का कारण कोई नशीला पदार्थ नहीं है। इसके साथ ही पुलिस ने किसी तांत्रिक के इस केस में शामिल होने की बात को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है।


गौरतलब है कि 1 जुलाई को बुराड़ी के संतनगर में एक घर में सुबह-सुबह 10 लोगों की फांसी पर लटकती लाश बरामद हुई थी। वहीं एक वृद्ध महिला का शव दूसरे कमरे में पड़ा था। इस तरह एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत ने पूरे देश को दहला दिया।

विज्ञापन

 

यह रहा घटनाक्रम

burari 11 deaths case: postmortem report of 6 body came says hanging is death reason and all update
burari death case - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात 11:30 बजे : ललित को आखिरी बार कुत्ता घुमाते हुए पड़ोसियों ने देखा।
रविवार सुबह 7:00 बजे : पड़ोसी गुरचरण ने भूपी की दुकान न खुलने पर दूसरे पड़ोसी कुलदीप को खबर की।
सुबह 7:20 बजे : दोनों घर में दाखिल हुए तो परिवार को फंदे पर लटके देखा।
सुबह 7:30 बजे : दिल्ली पुलिस के हवलदार कुलदीप ने पीसीआर को कॉल कर घटना की जानकारी दी।  
सुबह 7:40 बजे : पीसीआर और लोकल थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को खबर की।
सुबह 9:00 बजे : मध्य रेंज के संयुक्त आयुक्त राजेश खुराना मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
सुबह 9:00 बजे : क्षेत्रीय निगम पार्षद मौके पर पहुंचीं। वह दोपहर तक वहीं रहीं।
सुबह 9:30 बजे : बुराड़ी के विधायक संजीव झा मौके पर पहुंचे।
सुबह 10:30 बजे : स्पेशल सीपी संदीप गोयल मौके पर पहुंचे।
सुबह 11:15 बजे : भाजपा सांसद व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे।
सुबह 11:50 बजे : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे और रिश्तेदारों को सांत्वना दी।
दोपहर 12:55 बजे : दोपहर के समय एंबुलेंस से दो शवों को भेजा गया।
दोपहर 1:50 बजे : पांचवीं व आखिरी एंबुलेंस से दो शवों को मोर्चरी भेजा गया। कुल पांच एंबुलेंस में शव भेजे गए।

परिवार के इन लोगों की हुई मौत

burari 11 deaths case: postmortem report of 6 body came says hanging is death reason and all update
burari death case - फोटो : विवेक निगम

नारायण देवी (78) (मां)       
भुवनेश भाटिया (46) (बेटा)       
सविता (42) (भुवनेश की पत्नी)       
नीतू (24) (भुवनेश की बेटी)       
मीनू (22) (भुवनेश की बेटी)       
धीरेंद्र उर्फ ध्रुव (13) (भुवनेश का बेटा)
ललित भाटिया (42)(बेटा)       
टीना (38) (ललित की पत्नी)       
शिवम (13) (ललित का बेटा)
प्रतिभा (58) (बेटी)
प्रियंका (32) (प्रतिभा की बेटी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed