फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bungalow illegally given to CM Arvind Kejriwal s advisor in Delhi

Delhi: CM केजरीवाल के सलाहकार को अवैध रूप से दिया गया बंगला, सर्तकता विभाग ने PWD के प्रधान सचिव को लिखा पत्र

Wed, 23 Aug 2023 10:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 23 Aug 2023 10:19 PM IST
सार

सतर्कता विभाग के सहायक निदेशक ने पत्र लिखकर कहा है कि दिल्ली जल बोर्ड के इस आवास को उन्हें आवंटित नहीं किया जाना चाहिए। वह दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े हुए नहीं है। उन्हें दिया गया टाइप-4 बंगला अवैध रूप से आवंटित किया गया है। 

विज्ञापन
Bungalow illegally given to CM Arvind Kejriwal s advisor in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार विभव कुमार को अवैध रूप से बंगला आवंटित किया गया। इसे लेकर दिल्ली सरकार के सर्तकता विभाग ने लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है। साथ ही कहा है कि भविष्य में किसी को भी आवास आवंटित करने से पहले उसका पद, ग्रेड व वर्ग देखा जाए।

विज्ञापन

दरअसल, विभव कुमार को 33 शामनाथ मार्ग दिल्ली में आवास दिया गया था। इस आवास को लेकर सतर्कता विभाग के सहायक निदेशक ने पत्र लिखकर कहा है कि दिल्ली जल बोर्ड के इस आवास को उन्हें आवंटित नहीं किया जाना चाहिए। वह दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े हुए नहीं है। उन्हें दिया गया टाइप-4 बंगला अवैध रूप से आवंटित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे आवंटित करने के दौरान पूर्व लोक निर्माण विभाग मंत्री सत्येंद्र जैन सहित अन्य ने भी आदेश में जिक्र किया है। सतर्कता विभाग ने लोक निर्माण विभाग को भविष्य में ऐसे किसी भी आवंटन से पूर्व पूरी तरह से जांच करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed