दबंगों ने किए अश्लील कमेंट: युवती के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों को बुरी तरह पीटा
वारदात के बाद आरोपी अमन, प्रशांत और कृपाल सिंह पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में गली में खड़े दबंग लड़कों ने 19 साल की एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों ने युवती पर बेहद भद्दे कमेंट्स किए। मां को खबर हुई तो वह विरोध जताने वहां पहुंची। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट और बदसलूकी की। विरोध करने पर युवती के चाचा और ताऊ के लड़के को भी आरोपियों ने जमकर पीटा।
वारदात के बाद आरोपी अमन, प्रशांत और कृपाल सिंह पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में सभी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पीड़िता का आरोप में पुलिस ने पांच दिन चक्कर कटवाने के बाद सोमवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता परिवार के साथ दयालपुर इलाके में रहती है। वह पढ़ाई कर रही है। 25 जनवरी की रात को वह घर के पास अपने ताऊ के घर मेहंदी लगाने के लिए जा रही थी। इस बीच गली में खड़े प्रशांत और अमर ने उसके खिलाफ भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिए। पीड़िता वापस घर पहुंची और मां को सारी बात बताई। फौरन युवती की मां वहां पहुंची।
उसने दोनों से छेड़छाड़ का विरोध जताई। इस पर आरोपी मां के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। शोर सुनकर पीड़िता का चाचा और ताऊ का लड़का भी वहां आ गए। आरोपियों का तीसरा साथी कृपाल भी वहां पहुंच गया। इन लोगों ने पीड़िता की मां, चाचा और ताऊ के बेटे को बुरी तरह पीटा। ताऊ के बेटे ने पुलिस को खबर दे दी।
आरोपी पीड़ित परिवार को धमकाकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का इलाज कराया, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि रोजाना परिवार को थाने बुलाकर पुलिस टरकाती रही। मामला वरिष्ठ अधिकारियों की संज्ञान में आया तो बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सोमवार को स्त्री की लज्जा का अनादर करने, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।