फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bullet shot to avenge dispute.

कहासुनी हुई तो कुछ इस तरह सुलझाया विवाद

Mon, 22 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 22 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bullet shot to avenge dispute.

गुड़गांव में एक हफ्ते पहले ग्वाल पहाड़ी एरिया में फार्म हाउस के पास से मिली असम के युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

विज्ञापन


पुलिस की पकड़ में आए मुख्य आरोपी रवि ने कबूला है कि समीर से मामूली विवाद के बाद दो साथियों के साथ मिलकर उसे गोली मार शव फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है, जिससे फरार दोषियों का पता लगाया जा रहा है।

16 दिसंबर की रात को बालियावास से बैरमपुर गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर बने हरीश फार्म हाउस के पास असम निवासी युवक समीर अली का शव पड़ा मिला था। संदिग्ध हालत में मिले युवक के शव के बाद डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही थी। जांच के छह दिन बाद पुलिस को सुराग मिला वारदात के दिन ही उल्लावास गांव में रहने वाले मृतक के घर से उसका साथी कबाड़ी दिलीप शर्मा आया और उसे पिकअप गाड़ी में बैठाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तफ्तीश में सामने आया कि उसे यहां पास के गोदाम पर कुछ लड़कों से पिटवाया गया। अधमरी हालत में मुख्य आरोपी घाटा निवासी रवि उर्फ राजे, बैरमपुर निवासी बबलू उर्फ छत्रपति और पश्चिम बंगाल निवासी साजुद्दीन ने मिलकर उसे गोली मारकर हत्या कर दी।


पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले मृतक समीर के साथ तीनों की कहासुनी हुई थी। उसी बाद का बदला लेने के लिए इस हत्या की साजिश को रचा गया था। डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस की पकड़ में आए मुख्य आरोपी रवि के खुलासे के बाद पुलिस उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed