फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bullet Rani reached Delhi from Tamil Nadu with the resolve to vote for Modi.

Lok Sabha Elections: वोट फॉर मोदी के संकल्प के साथ तमिलनाडु से दिल्ली पहुंचीं बुलेट रानी, कहा- खत्म हो गई थकान

Fri, 19 Apr 2024 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 02:48 AM IST
सार

माई वोट फॉर मोदी संकल्प के साथ तमिलनाडु से बुलेट से यात्रा शुरू कर लक्ष्मी दिल्ली आईं हैं। वे 15 राज्यों से गुजरते हुए कुल 21000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं और यात्रा के 65वें दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचीं। 

विज्ञापन
Bullet Rani reached Delhi from Tamil Nadu with the resolve to vote for Modi.
चुनावी उत्साह... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने बृहस्पतिवार को बुलेट रानी के नाम से मशहूर मां राज लक्ष्मी का स्वागत किया। माई वोट फॉर मोदी संकल्प के साथ तमिलनाडु से बुलेट से यात्रा शुरू कर लक्ष्मी दिल्ली आईं हैं। वे 15 राज्यों से गुजरते हुए कुल 21000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं और यात्रा के 65वें दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचीं। 

विज्ञापन


बुलेट रानी ने बताया कि वोट फॉर मोदी, वोट फॉर नेशन के साथ यात्रा शुरू की थी। ऐसा लगता है कि 21000 किलोमीटर की यात्रा की थकान दिल्ली पहुंचते खत्म हो गई है। देश का भविष्य मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है, इसलिए हमने देश के सभी लोगों से आग्रह किया है कि एक अखंड भारत के लिए इस बार 400 पार के नारे को सच कर दिखाएं।
विज्ञापन


मतदाताओं से अपील की है कि घर से निकलें और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा को वोट करें। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी ने कहा कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बुलेट रानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका संकल्प है कि इस बार 400 से अधिक सीटें भाजपा को मिले। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश की बहन-बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिला है। इस बार के चुनाव में बहन-बेटियों का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। 

भाजपा अगर सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी : आप

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा अगर सत्ता में वापस आती है तो वह संविधान बदल देगी। भाजपा लोगों के वोट के अधिकार को छीनने के लिए 400 सीटें मांग रही है। 

अगर भाजपा सत्ता में आ गई तो 2024 का यह चुनाव आखिरी होगा। भाजपा नेता और लोकसभा प्रत्याशी लोगों से कह रहे हैं कि संविधान बदलने के लिए उन्हें एक तिहाई बहुमत दो। उन्होंने आरोप लगाया कि नेताओं और लोगों के मन में लगातार यह बात मजबूत हो रही है कि 2024 का चुनाव अंतिम चुनाव है। किसानों, युवाओं और महिलाओं के अधिकार के छीन लिए जाएंगे। 

गृहमंत्री ने कहा है कि भाजपा 50 साल तक राज करेगी, लेकिन चुनाव कौन जीतेगा-कौन हारेगा, यह जनता तय करती है। 2017 में आरएसएस के प्रमुख नेता मोहन वैद्य ने कहा था कि देश में आरक्षण खत्म होना चाहिए। देश के लोगों के लिए डॉ. बीआर आंबेडकर ने देश का संविधान लिखा है। इसे तार-तार करना चाहते हैं। 

भाजपा के सांसद और नेता घूम-घूमकर 400 सीटें मांग रहे हैं। चुनाव में भाजपा मुद्दों पर वोट नहीं मांग रही है। केंद्र सरकार चुनावी चंदे, पूंजीपतियों के 15 लाख करोड़ रुपये माफ करने जैसे मुद्दे पर चर्चा नहीं करती है। भाजपा देश के 85 फीसदी लोगों के अधिकार और पिछड़ों, आदिवासियों व अल्पसंख्यक से  आरक्षण, किसानों से एमएसपी का अधिकार छीनना चाहती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed