{"_id":"640ddabb57ca80cb7d046017","slug":"bulldozers-will-run-tomorrow-on-80-roads-of-delhi-illegal-encroachments-will-be-removed-2023-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में चलेगा पीला पंजा: दिल्ली की 80 सड़कों पर आज से गरजेगा बुलडोजर, हटाए जाएंगे अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में चलेगा पीला पंजा: दिल्ली की 80 सड़कों पर आज से गरजेगा बुलडोजर, हटाए जाएंगे अवैध कब्जे
Mon, 13 Mar 2023 02:30 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 13 Mar 2023 02:30 AM IST
सार
स्पेशल टास्क फोर्स ने अतिक्रमण हटाने के लिए डीडीए, पीडब्ल्यूडी व एमसीडी को 80 सड़कों से अतिक्रमण हटाने को कहा है। इन सड़कों पर लगभग 400 स्थानों पर अतिक्रमण की शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए एक बार फिर सोमवार से बुलडोजर चलेगा। स्पेशल टास्क फोर्स के निर्देश पर सभी संबंधित विभागों ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली है। हालांकि, संबंधित निकायों के अधिकारियों का कहना है कि जिस समय पुलिस मिलेगी, अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स ने अतिक्रमण हटाने के लिए डीडीए, पीडब्ल्यूडी व एमसीडी को 80 सड़कों से अतिक्रमण हटाने को कहा है। इन सड़कों पर लगभग 400 स्थानों पर अतिक्रमण की शिकायत मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीए, पीडब्ल्यूडी व एमसीडी की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए तीनों विभागों के संबंधित अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस के विभिन्न जिलों के उपायुक्तों से पुलिस बल मांगा है।
पुलिस बल मिलने के मामले में सोमवार सुबह स्थिति साफ होगी। स्पेशल टास्क फोर्स की पिछली बैठकों में विभिन्न स्थानों पर कब्जा करने व अतिक्रमण होने की शिकायतों पर चर्चा हुई थी।
शिकायतकर्ताओं ने बताया है कि सड़कों पर अतिक्रमण होने के कारण अनेक स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों को गंतव्य पर पहुंचने में काफी समय लगता है। इसके अलावा वाहनों का ईंधन भी बेवजह खर्च होता है।