फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulldozer will run on possession of 100 flats today

Shrikant Tyagi: ओमेक्स सोसायटी में अतिक्रमण के खिलाफ आज होगी कार्रवाई, 100 फ्लैटों के कब्जों पर चलेगा बुलडोजर

Fri, 30 Sep 2022 04:28 AM IST
Jeet Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 30 Sep 2022 04:28 AM IST
सार

Noida:  पुलिस को भी जानकारी दी गई है। शुक्रवार को पुलिस के साथ प्राधिकरण की टीम सोसाइटी में पहुंचकर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाएगी। सभी लोगों को पहले ही आगाह किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Bulldozer will run on possession of 100 flats today
बुलडोजर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्राधिकरण के सर्वे में सेक्टर-93बी ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में 100 से अधिक फ्लैटों के बाहर अतिक्रमण का पता चला है। अब शुक्रवार को सोसाइटी में प्राधिकरण की ओर से बुलडोजर चलाकर कब्जे हटाए जाएंगे। सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु के पौधे लगाने के बाद लोगों ने प्राधिकरण व पुलिस को शिकायत की थी। अनु पौधे लगाने पर अड़ी थी और लोग इसका विरोध कर रहे थे। 

विज्ञापन


इसके बाद अनु के समर्थन में त्यागी समाज ने भी धरना शुरू कर दिया था और सोसाइटी में अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इसके बाद प्राधिकरण के एसीईओ ने मौके पर पहुंचकर अनु और सोसाइटी के लोगों को 48 घंटे में खुद की अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया था। 
विज्ञापन


सभी बातों पर सहमति बनने के बाद ही बृहस्पतिवार शाम को त्यागी समाज का धरना समाप्त हुआ था। प्राधिकरण के वर्क सर्किल और नियोजन विभाग की टीम ने दो दिन तक सर्वे कर कब्जा करने वाले फ्लैटों को चिह्नित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर अतिक्रमण करने वालों को साफ तौर पर कहा गया कि वह अतिक्रमण हटा लें, लेकिन किसी ने भी अतिक्रमण नहीं हटाया। ऐसे में अब प्राधिकरण कार्रवाई करेगा। एसीईओ प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि प्राधिकरण की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। 


पुलिस को भी जानकारी दी गई है। शुक्रवार को पुलिस के साथ प्राधिकरण की टीम सोसाइटी में पहुंचकर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाएगी। सभी लोगों को पहले ही आगाह किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed