फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulb theft from ex mp's house, police on toes

पूर्व सांसद के घर से बल्ब चोरी, पुलिस के पसीने छूटे

Mon, 11 Aug 2014 01:40 PM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
bulb theft from ex mp's house, police on toes

दिल्ली में एक बार फिर चोरी का एक अजीबागरीब मामला सामने आया है। एक सांसद के घर से कटहल चोरी होने की वारदात के कुछ महीने बाद ही एक और पूर्व सांसद के घर बल्ब चोरी होने का का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


बल्ब चोरी होने के बाद पूर्व सांसद ने तत्काल दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की और चोरों को जल्द पकड़ने की हिदायत दी। नेताजी की ओर से शिकायत मिलने के बाद अब दिल्ली पुलिस भी चोरों की तलाश में भटक रही है।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ महीने पहले यूपी में सपा नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान की भैंसें चोरी होने के बाद काफी हंगामा हुआ था। वहीं दिल्ली में ही एक सांसद ने पिछले महीने घर से नल का टैप और टूटा हुआ पाइप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गजब चोर, सिर्फ एक बल्ब ही चुराया

bulb theft from ex mp's house, police on toes

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित पूर्व सांसद संसुमा बासुमतारी के आवास से बल्ब चोरी होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में दर-दर भटक रही है।

असम के पूर्व सांसद बासुमतारी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि उनके आवास के गेट पर दो बल्ब लगे थे जिनमें से एक चोरी हो गया है। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले की तफतीश और चोर को पकड़ने के लिए एक सब इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद और बोडोलैंड पीपुल फ्रंट के नेता दिल्ली से बाहर थे। शुक्रवार को वापस लौटने पर उन्हें चोरी की घटना का पता चला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पूर्व सांसद ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चोरी कब हुई इसका कुछ भी पता नही है।

पुलिस ने पेश की सफाई

bulb theft from ex mp's house, police on toes

हालांकि चोरी की घटना पता चलने के बाद सबसे पहले इसकी जांच निजी सुरक्षा अधिकारियों से कराई गई लेकिन जब कोई क्लू नहीं मिला तो पुलिस का सहारा लिया गया। पूर्व सांसद ने कहा कि हालांकि यह एक मामूली बल्ब ही है लेकिन चोर मेरे घर और दूसरी चीजों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि वे तफ्तीश कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उनके पास जितने भी मामले आते हैं सभी की एफआईआर दर्जकर जांच की जाती है। ऐसा पुलिस निदेशक का आदेश भी है।

उन्होंने साफ किया कि पुलिस किसी व्यक्ति विशेष को को ध्यान में रखकर काम नहीं करती। यह एक चोरी का मामला है और इसे जल्द सुलझा लिया जाएगा।

जेडीयू सांसद के घर से चोरी हुए थे कटहल

bulb theft from ex mp's house, police on toes

बता दें ‌कि जून महीने में जेडीयू सांसद महेंद्र प्रताप कि तुगलक रोड स्थित आवास से दो कटहल चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और क्राइम इनवेस्टिगेशन टीम को सांसद के बंगले में भेजा था।

लगभग 10 से जयादा अधिकारियों ने सांसद के गार्डेन में सबूतों की तलाश की थी। उन्होंने गार्डेन से फिंगर प्रिंट और अन्य सबूत जुटाए थे और सांसद के नौकर व सुरक्षा स्टाफ से भी पूछताछ की गई थी।

कटहल चोरों की खोज में जुटे पुलिस अधिकारी भी काफी ज्यादा टेंशन में थे। काफी खोजबीन के बाद एक अधिकारी ने कहा कि लगता है चोरों ने कटहल पकाकर खा लिए। शायद चोर ज्यादा भूखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed