{"_id":"5c2b0d4ebdec2256aa76edea","slug":"bulandshahr-violence-kalua-who-attack-inspector-subodh-with-axe-is-arrested-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर के सिर पर कुल्हाड़ी मारने वाला कलुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर के सिर पर कुल्हाड़ी मारने वाला कलुआ गिरफ्तार
Tue, 01 Jan 2019 12:18 PM IST
अर्पना दुबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: अर्पना दुबे
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर हिंसा में कलुआ गिरफ्तार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के स्याना बवाल कांड में इंस्पेक्टर को गोली मारने के आरोपी प्रशांत नट की गिरफ्तारी के बाद सोमवार देर रात पुलिस ने कलुआ को भी गिरफ्तार कर लिया है। कलुआ पर इंस्पेक्टर के सिर में कुल्हाड़ी मारने का आरोप है। देर रात तक पुलिस कलुआ से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली के चिंगरावठी क्षेत्र में गोकशी के बाद हुई हिंसा में तत्कालीन कोतवाल सुबोध कुमार सिंह समेत चिंगरावठी के युवक सुमित की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले आरोपी प्रशांत नट समेत 29 लोगों को अब तक सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व गिरफ्तार हुए प्रशांत नट ने इंस्पेक्टर को गोली मारने की बात कबूली थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि इंस्पेक्टर को गोली मारने से पूर्व कलुआ ने इंस्पेक्टर के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कलुआ को पुलिस ने दबोच लिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कलुआ को पकड़ लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।