फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulandshahr two women mows down under car case bhim army chief chandrashekhar reach

छेड़छाड़ के विरोध में दो महिलाओं की मौत केस: चंद्रशेखर पहुंचे, कहा- न्याय न मिला तो करेंगे चक्का जाम

Wed, 26 Jun 2019 05:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 26 Jun 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr two women mows down under car case bhim army chief chandrashekhar reach
बुलंदशहर में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर बुधवार को चांदपुर-नयागांव में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो समाज के लोग शहर का चक्का जाम कर देंगे। आरोपी के अन्य साथियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन


सोमवार देर रात चांदपुर-नयागांव में युवती से छेड़छाड़ और अगवा करने के विरोध पर दबंगों ने युवती की मां और ताई पर कार चढ़ा दी थी। इसमें दोनों महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि, दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए थे। बुधवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने मृतक के पति रामबीर और अन्य परिजनों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है तो समाज के लोग शहर का चक्का जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने समाज के लोगों से एकजुट होने की भी अपील की। उन्होंने एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार और एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव से भी बातचीत की। एसपी सिटी ने उन्हें मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे तो चंद्रशेखर ने उन्हें इशारे से शांत करवाया। उनके साथ वीरेंद्र शीरीष समेत भीम आर्मी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

अपनी बहनों से पूछें, कोई परेशानी तो नहीं

चंद्रशेखर ने इस दौरान वहां मौजूद युवाओं को भी संबोधित किया। कहा कि प्रतिदिन घर लौट कर अपनी बहनों से बात किया करें। उनसे पूछे कि उन्हें कोई परेशान तो नहीं करता है। आज राजनीति करने की जरूरत नहीं है। समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी। 

प्रदेश सरकार के दावे, वादे और नारे सब खोखले

चंद्रशेखर ने प्रदेश सरकार जमकर हमला बोला। कहा कि सरकार के दावे, वादे और नारे सब खोखले हैं। एक ओर सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है और वहीं समाज में बेटी पर अत्याचार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार महिला अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

भीम आर्मी बीते दिनों राष्ट्रपति और राज्यपाल से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कर चुकी है। दो महिलाओं और युवकों पर कार चढ़ाने की घटना निंदनीय है। यह प्रशासन की बड़ी चूक है। जब तक अपराधियों के खिलाफ प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक इस तरह की वारदातें नहीं रुकेंगी। इसके बाद चंद्रशेखर समर्थकों के साथ सुनेरा स्थित बुद्ध विहार पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रहें। 


पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद

बुधवार सुबह पुलिस-प्रशासन को चंद्रशेखर के आने की सूचना मिली थी। सुबह से ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे।  सिटी मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा, सीओ सिटी रविंद्र कुमार, सीओ स्याना धनप्रकाश त्यागी समेत अन्य अधिकारी पीड़ित परिवार के घर के बाहर मुस्तैद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed