{"_id":"5d10c1758ebc3e695d2c746a","slug":"bulandshahr-two-kids-die-of-drowning-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः नहाने गए दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहरः नहाने गए दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत
Mon, 24 Jun 2019 05:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 24 Jun 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी मनोज का 8 वर्षीय पुत्र निशांत और बॉबी का 7 वर्षीय पुत्र दुष्यंत सोमवार सुबह गांव के पास स्थित तालाब में नहाने के लिए गए थे और डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
दरअसल कुछ दिन पहले तालाब का जीर्णोद्धार हुआ था। जिस कारण तालाब की गहराई भी अधिक थी। नहाते समय दोनों बच्चे तालाब में डूब गए। आसपास के लोगों ने देखा तो तालाब की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
आनन-फानन में उन्होंने दोनों बच्चों को किसी तरह से तालाब से बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें पहासू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्चों की मौत की सूचना पाकर उनके घर में कोहराम मच गया। बताया गया कि दोनों बच्चे परिजनों को बिना बताए ही तालाब पर नहाने चले गए थे।