{"_id":"629e29bce87e2c2bc762d253","slug":"bulandshahr-rape-case-swati-maliwal-demands-action-writes-letter-to-chief-minister-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर दुष्कर्म मामला: स्वाति मालीवाल ने की कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर दुष्कर्म मामला: स्वाति मालीवाल ने की कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र
Mon, 06 Jun 2022 09:52 PM IST
प्रशांत कुमार
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 06 Jun 2022 09:52 PM IST
सार
डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर बुलंदशहर में 13 वर्षीय लड़की के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बुलंदशहर जिले में 13 वर्षीय लड़की के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की मां ने घटना को लेकर डीसीडब्ल्यू में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
मालीवाल ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही मामले में कार्रवाई करने से इनकार करने पर संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की है। मालीवाल ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करने और उसके इलाज पर होने वाला खर्च देने का आग्रह किया है। शिकायतकर्ता ने डीसीडब्ल्यू को बताया कि 12 मई की शाम वह अपनी दो नाबालिग बेटियों को घर छोड़कर अपने घर से बाहर गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद जब वह लौटी तो उन्होंने देखा कि उनके पड़ोसी की बेटी अपने दो फुफेरे भाइयों के साथ शिकायतकर्ता के घर से भाग रही थी। जब वह अपने घर पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनकी 13 वर्षीय बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी।
विज्ञापन