{"_id":"5958d3fa4f1c1b093b8b4b36","slug":"bulandshahr-lady-police-officer-shrestha-singh-who-stood-up-against-bjp-leader-has-transferred","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर की इस 'लेडी सिंघम' ने BJP नेता का काटा था चालान, बदले में हो गया तबादला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर की इस 'लेडी सिंघम' ने BJP नेता का काटा था चालान, बदले में हो गया तबादला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 02 Jul 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
सीओ श्रेष्ठा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते महीने बुलंदशहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बीजेपी नेता का चालान काटने वाली महिला पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर लेडी सिंघम के नाम से चर्चा में आई महिला पुलिस अधिकारी श्रेष्ठा सिंह बुलंदशहर के स्याना में सीओ के पद पर तैनात थीं। उन्हें अब बहराइच भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सीओ श्रेष्ठा सिंह ने अपने तबादले को लेकर फेसबुक पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शायराना अंदाज में लिखा- जहां भी जाएगा,रोशनी लुटाएगा। किसी चराग का अपना मकां नहीं होता।।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते महीने बीजेपी नेता की धमकी के बाद भी उनपर कार्रवाई करने पर महिला पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था। वीडियो में महिला सीओ बीजेपी नेता को यह बताती दिख रही हैं, कि कानून सबसे बढ़कर है। उससे ऊपर कोई नहीं। अगर कोई भी नियम तोड़ेगा तो उसके खिलाफ एक जैसी कार्रवाई होगी।
बता दें कि 23 जून को स्याना में चेकिंग के दौरान जब जिला पंचायत सदस्या प्रवेश देवी के पति प्रमोद लोधी को पुलिस ने बिना हेलमेट और बिना कागजात के बाइक चलाते पकड़ा और चालान किया, तो वह सीओ स्याना श्रेष्ठा सिंह से ही भिड़ गए।
बीजेपी नेता महिला सीओ से बदसलूकी करने लगे और उन्हें राजनीतिक पावर का रौब दिखाया। जिसके बाद उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तार कर लिया गया।
कोर्ट के बाहर बीजेपी नेता के समर्थकों ने किया था बवाल
सीओ श्रेष्ठा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में जब उन्हें पेश किया गया, तो बड़ी संख्या में बीजेपी नेता के समर्थकों ने बवाल किया। समर्थकों ने पुलिस पर चालान के नाम पर दो हजार रुपये लेने के आरोप भी लगाए।
यहां भी महिला सीओ ने बड़ी बहादुरी से अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि अगर कोई नियम का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।
यहां भी महिला सीओ ने बड़ी बहादुरी से अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि अगर कोई नियम का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।