{"_id":"5c791016bdec227371486af1","slug":"bulandshahr-groom-ran-away-from-his-wedding-create-furor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बरात का स्वागत करने पहुंचे लड़की के घरवाले तो हुआ कुछ ऐसा, शादी की शहनाई के बीच मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बरात का स्वागत करने पहुंचे लड़की के घरवाले तो हुआ कुछ ऐसा, शादी की शहनाई के बीच मचा हड़कंप
Fri, 01 Mar 2019 04:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 01 Mar 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बरात के स्वागत के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वधु पक्ष के लोग हक्के-बक्के रह गए और शगुन की शहनाइयों के बीच हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
दरअसल जब गांव की सीमा पर लड़की के घरवाले बरातियों और दूल्हे का स्वागत करने लगन लेकर पहुंचे तो दूल्हा भाग गया। यह मामला बृहस्पतिवार देर रात का है।
बरात के स्वागत के दौरान दूल्हे को न पाकर घरवालों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बरात को जनवासे में ही रोक लिया। जब सुबह तक भी दूल्हा नहीं पहुंचा तो यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
वहीं फेरे न पड़ने से दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी। वहीं पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। यह बरात जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से आई थी।
विज्ञापन