{"_id":"5d00d9afbdec2207402ecdc5","slug":"bulandshahr-ganga-dussehra-snan-two-died-one-drown","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः गंगा दशहरा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु, दो की मौत एक नदी में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहरः गंगा दशहरा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु, दो की मौत एक नदी में बहा
Wed, 12 Jun 2019 04:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 12 Jun 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा के मौके पर आज देशभर के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान यूपी के बुलंदशहर में तीन लोगों की स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। इसमें एक युवक और दो बच्चे शामिल हैं। यह दोनों घटनाएं अलग-अलग समय पर हुईं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रामघाट गंगा घाट पर अलीगढ़ से गंगा स्नान को आया एक युवक स्नान करते समय गंगा में डूब गया। आलमपुर सासोल थाना बन्नादेवी अलीगढ़ से 35 वर्षीय युवक भगवान दास अपनी पत्नी ममता देवी और दो वर्षीय पुत्र के साथ रामघाट गंगा स्नान को आया था।
विज्ञापन
भगवान दास बुधवार को तड़के अंधेरे में स्नान करते समय तेज बहाव में बह गया। हालांकि उसे खोजा जा सका या नहीं ये पता नहीं चल सका है।
बुलंदशहर के बुगरासी क्षेत्र के भगवानपुर में एक अन्य मामले में गंगा दशहरा पर स्नान करने आये दो बच्चे गंगा में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन