फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bulandshahr expressway has been trying like phenomenon, dangerous roads after 10 pm

एक्सप्रेसवे पर हो चुकी है बुलंदशहर जैसी घटना की कोशिश, 10 बजे के बाद ये सड़कें हैं खतरनाक 

Mon, 01 Aug 2016 02:00 AM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 01 Aug 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr expressway has been trying like phenomenon, dangerous roads after 10 pm
expressway - फोटो : Wikipedia

बुलंदशहर में पुलिस की लापरवाही से मां-बेटी के साथ गैंगरेप की घटना को बदमाश अंजाम दे गए। इस तरह की घटना का प्रयास कुछ माह पहले ही यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सल गिरोह के बदमाशों ने किया था। 

विज्ञापन


मगर वह दंपति की जिद के कारण असफल हो गए थे। यदि जिले की पुलिस अभी भी सचेत न हुई तो किसी भी दिन इस तरह की घटना को बदमाश अंजाम दे सकते हैं। 

बता दें कि शनिवार रात को खोड़ा के एक परिवार के साथ बुलंदशहर में लूट और मां-बेटी के साथ गैंगरेप की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया था। घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही मानी जा रही है। 
विज्ञापन


यदि गश्त करते हुए पुलिस उधर आ जाती तो घटना न होती। इसी तरह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई ऐसी मुख्य सड़कें हैं, जिन्हें लोग रात में सुरक्षित मानते हैं। जबकि रात की बात तो दूर वह सड़कें दिन में भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हुआ था चार माह पहले 
यमुना एक्सप्रेस वे पर करीब चार माह पहले एक्सल गिरोह ने बुलंदशहर जैसी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था। बदमाशों ने दंपति की कार को रोककर उनकी 22 साल की बेटी का अपहरण कर एक्सप्रेस वे से नीचे ले जाने लगे, लेकिन दंपति ने ट्रक के सामने कूदकर लोगों को एकत्र करने की धमकी दी तो बदमाश युवती को छोड़कर भाग गए। 

दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती पुलिस पीसीआर

Bulandshahr expressway has been trying like phenomenon, dangerous roads after 10 pm
पु‌लिस - फोटो : file photo

इससे वह घटना होने से बाल-बाल बच गई। आमतौर पर एक्सप्रेस वे पर पुलिस की गश्त दिखाई नहीं देती है। वहीं 2009 में इस एक्सप्रेस वे को चालू करते समय जेपी और पुलिस ने संयुक्त रूप से गश्त करने का दावा किया था।

10 बजे के बाद ये सड़कें हैं खतरनाक 
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे, दादरी-नोएडा रोड और ग्रेनो वेस्ट का 130 मीटर रोड भी रात 10 बजे के बाद खतरनाक हो जाता है। इन सड़कों पर रात में दूर-दूर तक पुलिस पीसीआर दिखाई नहीं देती है। 

जबकि  दादरी और ग्रेनो को जोड़ने वाले कई संपर्क  मार्ग भी इसी तरह खतरनाक हैं। यहां पर पुलिस दिखाई नहीं देती है। इसी तरह नोएडा के छिजारसी रोड, गौर सिटी से एनएच-24 के अलावा सेक्टर-62 क्षेत्र, सेक्टर-100, समेत कई सेक्टर भी पुलिस की गश्त से अछूते हैं।

पुलिस की गश्त की खुली पोल
नोएडा के सेक्टर-62 में 22 जुलाई की रात इंजीनियर शैलेंद्र की हत्या कर दी गई थी लेकिन सुबह तक पुलिस की पीसीआर गश्त के लिए नहीं आई। इससे साफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या की जानकारी भी सुबह ही हो पाई थी। परिजन इस घटना को लूट के इरादे से हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं, मगर पुलिस अपनी कहानी गढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed