फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulandshahr dozens of shanties catches fire lakhs of possession burn no casuality

बुलंदशहर में तबाही बनकर आई आग, कुछ देर में खाक हुईं दर्जनों झुग्गियां

Tue, 16 Apr 2019 02:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 16 Apr 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr dozens of shanties catches fire lakhs of possession burn no casuality
झुग्गियों में बुलंदशहर - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में मंगलवार सुबह उस वक्त हाहाकार मच गया जब एक चुल्हे की आग दर्जनों लोगों के लिए तबाही लेकर आई और थोड़ी देर में ही उनके आशियाने तबाह हो गए। गनीमत यह रही कि किसी भी शख्स को किसी तरह की चोट नहीं आई।
विज्ञापन


अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके के सिरोंधन रोड की है। यहां मूल रूप से आसाम के रहने वाले दर्जनों परिवार झुग्गियों में रहते हैं। मंगलवार सुबह यहां रहने वाले एक परिवार के घर में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बन रहा था।
विज्ञापन


अचानक ही चूल्हे की आग ने झुग्गी को अपनी चपेट में ले लिया। फिर क्या था एक-एक कर इस आग की चपेट में दर्जनों झुग्गियां आ गईं और इसमें रहने वाले परिवारों के कीमती सामान जलकर खाक हो गए। हालांकि इस दौरान सभी झुग्गीवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन उनके सामान नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि इस आग की वजह से पीड़ित परिवारों का लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed