फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr: CBI raid on DM Abhay Singh house, 47 lakh recovered

बुलंदशहर: डीएम अभय सिंह के आवास पर सीबीआई का छापा, 47 लाख बरामद

Thu, 11 Jul 2019 06:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 Jul 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr: CBI raid on DM Abhay Singh house, 47 lakh recovered
बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह के आवास पर छापा सीबीआई की टीम ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी आवास पर बुधवार सुबह सीबीआई टीम ने छापा मारा। करीब आठ घंटे तक टीम जिलाधिकारी आवास को खंगालती रही। इस दौरान दस्तावेज खंगाले गए। सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई बीते दिनों डीएम अभय सिंह की फतेहपुर जिले में पोस्टिंग के दौरान खनन में बरती गई अनियमितता को लेकर की गई। दोपहर करीब तीन बजे टीम लाखों की नकदी व अन्य दस्तावेज लेकर रवाना हो गई। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के ही सीबीआई की टीम डीएम आवास पर पहुंच गई थी। कुछ देर बाहर रहने के बाद सुबह करीब सात बजे टीम ने डीएम आवास के अंदर गई। उसके बाद डीएम से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि डीएम अभय सिंह की पूर्व में फतेहपुर जिले में तैनाती थी। उस दौरान खनन को लेकर बरती गई अनियमितता का मामला सामने आने पर सीबीआई की ओर से यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान टीम ने मौके से विभिन्न दस्तावेज समेत लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। रुपये गिनने वाली मशीन से रुपयों की गिनती की गई। बताया जा रहा है कि डीएम आवास से टीम को करीब 47 लाख रुपये की नकदी मिली है। 
विज्ञापन


कब क्या हुआ 
- सुबह 7 बजे सीबीआई टीम आवास में दाखिल हुई
- सुबह करीब 11 बजे टीम के दो सदस्य गाड़ी लेकर निकले
- सुबह साढ़े 11 बजे नोट गिनने की मशीन आवास पर पहुंची
- दोपहर ढाई बजे सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी भी आवास पर पहुंचे
- दोपहर पौने तीन बजे एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी आवास में दाखिल हुए
- दोपहर तीन बजे टीम आवास से दस्तावेज और नकदी लेकर हुई रवाना
- साढ़े तीन बजे सभी अधिकारी डीएम आवास से बाहर निकले
 

अधिकारियों ने साधी चुप्पी 

सीबीआई टीम से लेकर जिले के विभिन्न प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मीडिया के सामने बोलने से हिचकिचाते नजर आए। सीबीआई टीम के एक अफसर ने नोट गिनने की मशीन लाने के दौरान केवल कहा था कि नकदी की काउंटिंग के लिए मशीन लाई गई है। 

बी. चंद्रकला पर भी हो चुकी है कार्रवाई
बता दें कि, बीते दिनों सीबीआई टीम ने अवैध खनन के मामले में बुलंदशहर में डीएम रह चुकीं बी. चंद्रकला पर भी कार्रवाई की थी। मामले में बीते दिनों सीबीआई ने उनके आवास पर छापा डालकर उन्हें पूछताछ के लिए कई बार हेडक्वार्टर बुलाया था। बी. चंद्रकला अपने बुलंदशहर के कार्यकाल में काफी चर्चा में रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed