Delhi: गैस सिलिंडर में धमाके से इमारत में लगी आग, बच्ची समेत तीन जख्मी; सोई की दीवार गिरी
दमकल अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर दमकल विभाग को उत्तम नगर के संजय एन्क्लेव के एक मकान में रसोई गैस सिलिंडर विस्फोट के बाद आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तम नगर इलाके में सोमवार दोपहर रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट के बाद एक इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग इमारत की अन्य मंजिलों पर फैल गई। हादसे में दूसरी मंजिल पर रहने वाला एक युवक झुलस गया। वहीं, खुद को बचाने के लिए एक बच्ची पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि रसोई की दीवार भरभराकर गिर गई। चपेट में आने से पड़ोस में रहने वाली एक युवती घायल हो गई। परिवार वालों ने घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने सवा घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2.15 बजे दमकल विभाग को उत्तम नगर के संजय एन्क्लेव के एक मकान में रसोई गैस सिलिंडर विस्फोट के बाद आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गली होने की वजह से दमकल की गाड़ियां इमारत के पास नहीं पहुंच पाई। गाड़ियों को बाहर लगाने के बाद दमकल कर्मी इमारत तक पाइप को लेकर गए। दमकल कर्मियों ने देखा कि आग 42 वर्ग गज में बने चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल में सिलिंडर धमाका होने के बाद लगी है। धमाके से दूसरी मंजिल की रसोई की दीवार भी गिर गई है। साथ ही आग ऊपर की तीसरी और चौथी मंजिल पर फैल गई है।
छानबीन में पता चला कि दूसरी मंजिल में सुमन अपने परिवार के साथ रहते हैं। हादसे में सुमन का बेटा कुणाल झुलस गया है। आग लगते ही खुद को बचाने के लिए पहली मंजिल पर रहने वाली 11 साल की सुरभि ने पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। जिससे उसके पैर में चोट लगी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाके के बाद दीवार गिरने से इसके चपेट में आने से पड़ोस में रहने वाली 22 साल की रीना भी घायल हो गई है। उसके सिर में चोट लगी है। घायल कुणाल को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य घायलों को उनके परिवार वाले पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।