फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Builders in delhi ncr away from new project, refuse to invest

बिल्डर्स को अब 'हॉट केक' नहीं लगता दिल्ली-एनसीआर, नए प्रोजेक्ट्स से खींचे हाथ

Fri, 26 Jun 2020 07:30 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 26 Jun 2020 07:30 PM IST
सार

  • दिल्ली-एनसीआर एरिया में नहीं बिक रहे तैयार फ्लैट, बिल्डर भी नए प्रोजेक्ट्स में नहीं लगा रहे पैसा                   
  • निर्माण क्षेत्र में मंदी से बेरोजगारी दर में जल्दी सुधार की कोई उम्मीद नहीं   
  • यूपी सरकार के नए हवाई अड्डे के प्लान और नई बड़ी परियोजनाओं के शुरू होने से बाजार में सुधार की उम्मीद  

विज्ञापन
Builders in delhi ncr away from new project, refuse to invest
निर्माणाधीन इमारत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना के कारण अप्रैल माह में शहरी बेरोजगारी दर बढ़कर 31 फीसदी तक पहुंच गई थी। यही कारण है कि अनलॉक 1.0 में सभी सरकारों का ध्यान रोजगार स्तर को सुधारने पर लग गया है।
विज्ञापन


लेकिन निर्माण क्षेत्र में आई भारी गिरावट इस राह में रोड़े अटका रही है। अप्रैल-जून की तिमाही में कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के कारण नए निर्माण की दर दो फीसदी रह गई है।

विज्ञापन


इस दौरान फ्लैट्स-रिहायशी मकानों की बिक्री में भी 81 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर निर्माण क्षेत्र में सुस्ती इसी प्रकार बनी रही तो बेरोजगारी और आर्थिक मंदी को संभालना मुश्किल हो जाएगा।             

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में नहीं बिक रहे फ्लैट्स

दिल्ली-एनसीआर एरिया में निर्माण क्षेत्र में जुटे रजनीश गुप्ता के मुताबिक नोएडा-गाजियाबाद में निर्माण क्षेत्र बेहद सुस्त दौर से गुजर रहा है। पहले से तैयार फ्लैट्स की बिक्री नहीं हो रही है।


इसे देखते हुए बिल्डर्स ने नए प्रोजेक्ट्स में पैसा लगाना बंद कर दिया है। इसकी वजह से निर्माण क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को भी भारी चोट पहुंची है।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक निर्माण क्षेत्र के तेज होने से सीधे तौर पर 50 औद्योगिक क्षेत्रों को रफ्तार मिलती है। इसमें सीमेंट, स्टील, कलर इंडस्ट्री, ईंट उद्योग, कोयला उद्योग, फर्नीचर उद्योग, ट्रांसपोर्ट उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्लेक्ट्रिकल और अन्य उद्योग शामिल हैं।  

इसके आलावा अप्रत्यक्ष तौर पर अनेक उद्योगों के चीजों की मांग में भी बढ़ोतरी होती है। लेकिन निर्माण क्षेत्र में मंदी के कारण इनमें भी सुधार की कोई गुंजाइश नजर नहीं आती।  

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में अन्य क्षेत्रों के लोगों की नौकरियों पर भी आंच आई है। जब तक लोगों की आय में निश्चित सुधार नहीं होता, तब तक एनसीआर एरिया में इस क्षेत्र में सुधार की उम्मीद नहीं की जा सकती।

हालांकि, नोएडा, गाजियाबाद में यूपी सरकार के बड़े प्रोजेक्ट्स लगाने की संभावनाओं के बीच इस क्षेत्र में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है। 

असंगठित निर्माण मजदूर संघ के प्रमुख बादल खान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर एरिया में अंसगठित निर्माण क्षेत्र में न्यूनतम 20 हजार श्रमिक काम करते हैं। लेकिन मार्च में ही बिल्डर्स ने उनसे पल्ला झाड़ लिया था।

उन्हें अपनी व्यवस्था अपने स्तर पर देख लेने के लिए कह दिया गया। अब ज्यादातर श्रमिक अपने गांव लौट गये हैं। निर्माण में अभी भी कोई शुरुआत होती नहीं दिख रही है, जिसके चलते अब उनके लौटने की भी कोई उम्मीद नहीं है। 

एनोरोक रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल, मई, जून की तिमाही में नए प्रोजेक्ट्स लांच होने में 98 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान देश के टॉप सात शहरों में केवल चार प्रोजेक्ट शुरू किए गए।

इनमें दो बेंगलुरु, एक पुणे और एक कोलकाता में शुरू किए गए हैं। हालांकि, जनवरी से मार्च की तिमाही को जोड़कर अब तक कुल 1390 यूनिट्स की शुरुआत हो चुकी है।

इसी तिमाही के दौरान तैयार रिहायशी मकानों/फ्लैट्स की बिक्री में 81 फीसदी की गिरावट आई है। इस तिमाही में देश के टॉप सात शहरों में केवल 12,720 यूनिट बेचे गये हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 68,600 रिहाइशी मकानों की बिक्री हुई थी।


जिन यूनिट्स की बिक्री हुई है, उनमें से 52 फीसदी अकेले मुंबई और उसके आसपास के इलाके और बेंगलुरू में हुई है। दिल्ली-एनसीआर जैसी एरिया में तैयार फ्लैट्स की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed