फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   builders bouncers threats customer, stops to go on site

बिल्डर के बाउंसरों ने खरीदारों को धमकाया, साइट पर जाने से रोका

Thu, 15 Jun 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 15 Jun 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
 builders bouncers threats customer, stops to go on site
इमारत - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-143 लॉजिक्स ब्लॉसम ग्रीन्स के साइट पर बृहस्पतिवार को नोएडा प्राधिकरण की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। उस दौरान फ्लैट खरीदार भी वहां मौजूद थे। लेकिन टीम के आने के बाद बिल्डर के बाउंसरों ने खरीदारों को साइट में जाने से रोका। यही नहीं उनको खूब धमकाया। इसके अलावा मीडिया को अंदर जाने से भी मनाही की गई। इस वजह से काफी देर तक हंगामा हुआ।

विज्ञापन


दरअसल, 12 जून को इंदिरा गांधी कला केंद्र में बिल्डर खरीदार बैठक में यह आरोप लगाया गया कि बिना प्रोजेक्ट पूरा हुए प्राधिकरण ने कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया। इसके बाद प्राधिकरण ने इसकी जांच की बात कही थी। इसी मामले में बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम वहां पहुंची। लेकिन पहले से मौजूद बाउंसरों ने खरीदारों को साइट पर जाने से रोक दिया। इस वजह से काफी देर तक बहस होती रही।
विज्ञापन


खरीदार विनोद पहलावत का कहना है कि हमें भी रोका गया। वहीं, प्राधिकरण ने मीडिया को अंदर जाने से रोका। उनका साफ कहना था कि मीडिया की मौजूदगी में वह साइट का निरीक्षण नहीं करेंगे। इस बात को लेकर भी खूब बहस हुई। बाद में खरीदारों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि प्राधिकरण की तीन सदस्यीय टीम निर्धारित समय से दो घंटे लेट साइट पर पहुंची। इस दौरान सभी खरीदार धूप में दो घंटे तक खड़े रहकर इंतजार करते रहे। लेकिन जब टीम आई तो उनको घुसने से रोका गया। उनका कहना है कि एक ओर योगी सरकार सभी मामलों में पारदर्शिता की बात कह रही है। दूसरी ओर नोएडा प्राधिकरण और बिल्डर मामलों को सामने नहीं आने देना चाह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed