फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Builder jailed over dues of Rs 147.59 cr in Ghaziabad

गाजियाबाद: जीडीए के 147.59 करोड़ बकाया होने पर बिल्डर पहुंचा जेल

Tue, 01 Oct 2019 04:35 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 01 Oct 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Builder jailed over dues of Rs 147.59 cr in Ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
आयकर विभाग ने गाजियाबाद स्थित सेलिब्रेशन सिटी के बिल्डर के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण(जीडीए) की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के आरोप में मंगलवार को सख्त कदम उठाते हुए जेल भेजने का फैसला लिया है। गाजियाबाद सदर के डीसी एके प्रजापति ने मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डीएम अजय शंकर पाण्डेय के निर्देश के आधार पर बिल्डर संजीव जे एरोन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गाजियाबाद का सेलिब्रेशन सिटी प्रोजेक्ट जीडीए के प्रमुख डिफॉल्टरों में से एक है। जीडीए पर इस प्रोजेक्ट के 147.59 करोड़ रुपये बकाया हैं। 
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के बिल्डर संजीव पर आरोप है कि तमाम नोटिसों और चेतावनी के बाद भी वह जीडीए की बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रहा था। दिल्ली के वसंत कुंज निवासी संजीव को जिला प्रशासन ने पैसों का भुगतान नहीं करने के मामले में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी, इसके बावजूद भुगतान नहीं होने के कारण उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed