{"_id":"5e361d088ebc3e77dd500913","slug":"budget-was-the-top-trend-on-social-media-income-tax-remained-at-number-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में छाया रहा बजट, इनकम टैक्स रहा नंबर वन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में छाया रहा बजट, इनकम टैक्स रहा नंबर वन पर
Sun, 02 Feb 2020 06:21 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 02 Feb 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 और 2020 के दशक का पहला आम बजट शनिवार को सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में रहा। दिनभर बजट से जुड़े हैशटैग छाए रहे। फेसबुक, ट्विटर से लेकर अन्य सोशल साइट्स पर भी बजट ही दिख रहा था। बजट को लेकर लोगों ने मीम्स से भी अपनी भावनाएं बताईं। कई लोगों ने कहा कि टैक्स में कटौती से उन्हें पैसा ही पैसा मिलेगा।
विज्ञापन
कई अन्य यूजर तो हिसाब लगाने में जुट गए कि टैक्स स्लैब में कटौती से उन्हें कितना फायदा पहुंचेगा। #IncomeTax नंबर वन पर रहा, जबकि #Budget2020, #Modinomics20 भी ट्विटर पर टॉप 10 ट्रेंड में रहे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ही नेता और अभिनेता भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे थे। किसी ने इसे विकास का बजट बताया तो किसी ने बकवास तक कह डाला। एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने ट्वीट किया कि अमेरिकी डॉलर को मुद्रा का बेंचमार्क बनाने के बजाय भारतीय रुपये को मजबूत बनाने पर काम क्यों नहीं किया गया? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण पूरा होने के फौरन बाद ही सोशल मीडिया पर बजट को लेकर फनी पोस्ट आने लगीं।
विज्ञापन
वित्त मंत्री पीले रंग की साड़ी पहनकर आम बजट की घोषणा के लिए सदन में पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे बसंत पंचमी से जोड़ते हुए भी कई पोस्ट कीं।