फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Budget: The Delhi government has given special attention to your health

बजट: आपकी सेहत पर दिल्ली सरकार ने दिया है विशेष ध्यान

Fri, 26 Jun 2015 12:30 AM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Budget: The Delhi government has given special attention to your health

सरकार ने अगले  बजट में शिक्षा के बाद सरकार ने स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। ढाई वर्षों में अस्पतालों में 10 हजार बिस्तर बढ़ाने की योजना तैयार की है।

विज्ञापन


ऐसा होने पर स्थानीय अस्पतालों में  बिस्तरों की कुल संख्या 20,994 हो जाएगी। वहीं, 10 नए अस्पताल खोलने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण से जमीन खरीदने की योजना है।
विज्ञापन


बजट में स्वास्थ्य पर 4787 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्लान बजट में 3138 करोड़ रुपये का प्रावधान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 45 फीसदी ज्यादा है। सरकार ने पहली बार 1000 मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आपके लिए खास सुविधाएं

Budget: The Delhi government has given special attention to your health

इसमें 500 क्लीनिक इसी वित्त वर्ष में शुरू किया जाएगा। मरीजों के सैंपल जांच के लिए सेंट्रलाइज्ड लैब खोलने की भी योजना है। इसके लिए 125 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।


द्वारका में बन रहे अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज में बिस्तर की संख्या 700 से बढ़ाकर 1500 करने की तैयारी है। बुराड़ी अस्पताल में बिस्तर की संख्या 200 से बढ़ाकर 800, अंबेडकर नगर अस्पताल में बिस्तर की संख्या 200 से 600 और अशोक विहार स्थित दीपचंद बंधु अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 200 से 400 करने की योजना है।

इसके अलावा नांगलोई, सीरसपुर और मादीपुर में तीन नए अस्पताल के निर्माण की योजना है। जबकि, 10 नए अस्पताल के निर्माण के लिए डीडीए से भूमि खरीदने की तैयारी है।

आपका बनेगा हेल्थकार्ड

Budget: The Delhi government has given special attention to your health

इसके लिए 210 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ये अस्पताल पीतमपुरा, मेहरौली, महीपालपुर, मंडावली-फजलपुर, गीता कॉलोनी, पांडव नगर और द्वारका में बनेंगे।


बजट में सरकार ने आठ नई डिस्पेंसरी शुरू करने का प्रावधान किया है। ये मोलरबंद, मदनपुर खादर फेज वन, फेज टू, बिंदापुर पॉकेट तीन, स्कूल ब्लॉक शकरपुर, रोहिणी सेक्टर तीन, रोहिणी सेक्टर 21 और सावदा घेवरा में खोले जाएंगे।

मरीजों का हेल्थ कार्ड बनाने की योजना है। इस योजना के अनुसार जो मरीज दिल्ली सरकार के अस्पताल में इलाज कराने आएंगे, उनकी बीमारी की पूरी जानकारी अस्पताल में उपलब्ध होगी। मरीज को एक नंबर दिया जाएगा, उस नंबर को सिस्टम में डालने से पता चल जाएगा कि मरीज ने कब-कब इलाज कराया और उसे क्या बीमारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed