फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BSP MLA nephew beat toll employees for asking toll in ghaziabad mussorie

मैं विधायक का भतीजा हूं, न तो टोल दूंगा और न ही गाड़ी बूथ से हटाऊंगा...', टोल मांगने पर टोलकर्मियों से मारपीट

Fri, 07 Aug 2020 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 07 Aug 2020 04:59 PM IST
सार

- महिला कर्मचारी से गाली-गलौज पर शुरू हुआ विवाद,
- बाद में कार से आए युवकों ने की मारपीट, कैमरे में कैद हुई घटना
- बसपा विधायक मोहम्मद असलम के बेटे के नाम है सेंट्रो कार
- विधायक बोले, पहले टोल कर्मी ने की थी अभद्रता

विज्ञापन
BSP MLA nephew beat toll employees for asking toll in ghaziabad mussorie
टोल प्लाजा पर विधायक के भतीजे की दबंगई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र के डासना में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टोल देने को लेकर बसपा विधायक मोहम्मद असलम के भतीजे मोहम्मद शोएब का टोल प्लाजा कर्मचारियों से विवाद हो गया। टोल प्लाजा मैनेजर नीरज कुमार के मुताबिक ब्रेजा सवार व्यक्ति ने खुद को विधायक का भतीजा बताते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन


साथ ही फोन करके साथियों को भी बुला लिया। आरोप है कि रांग साइड से सेंट्रो कार में आए युवकों ने उत्पात मचाते हुए टोल कर्मियों से मारपीट की और बिना टोल दिए धमकी देकर चले गए। टोल मैनेजर की तहरीर पर मसूरी पुलिस ने बलवा, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, धौलाना विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक मोहम्मद असलम का कहना है कि पहले टोल कर्मियों ने उनके भतीजे से अभद्रता की थी।
विज्ञापन


ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के डासना टोल प्लाजा के मैनेजर नीरज कुमार का कहना है कि चार अगस्त को दोपहर तीन बजे एक ब्रेजा कार टोल प्लाजा की आठ नंबर लाइन पर आई। टोल बूथ पर बैठी महिला कर्मचारी ने टोल देने को कहा तो ब्रेजा में बैठे व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। टोल मैनेजर का कहना है कि शोर-शराबा सुनकर वह बाहर आए तो ब्रेजा सवार युवक ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि मैं विधायक का भतीजा हूं। न तो टोल दूंगा और नहीं गाड़ी बूथ से हटाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आए सेंट्रो सवार युवकों ने की मारपीट
टोल मैनेजर का कहना है कि ब्रेजा सवार युवक के बुलाने पर एक सेंट्रो कार रांग साइड से आई। उसमें सवार चार-पांच युवकों ने टोल कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सेंट्रो सवार युवक खुद को स्थानीय निवासी बताते हुए दबंगई दिखाते रहे। काफी देर तक उन्होंने गाली-गलौज की और फिर बिना टोल दिए धमकी देते हुए चले गए।

दिनदहाड़े दबंगई, हाईवे पर लगी वाहनों की कतारें

ब्रेजा सवार के आगे नहीं बढ़ने और फिर रांग साइड से सेंट्रो कार आने के बाद एक्सप्रेस वे की एक साइड में जाम लग गया। दिनदहाड़े मारपीट और दबंगई देख जाम में फंसे यात्री सहम गए। हालात बिगड़ते देख वाहनों को रांग साइड से निकलवाया गया। काफी देर बाद जाकर यातायात सुचारु हो सका। एनएचएआई के अधिकारियों की अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टोल मैनेजर ने बुधवार को मसूरी थाने में केस दर्ज कराया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
 पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पहले ब्रेजा सवार से कहासुनी और सिर्फ रांग साइड से आए सेंट्रो कार सवार युवकों द्वारा की गई हर हरकत फुटेज में कैद है। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही दोनों गाड़ियों के बारे में जानकारी भी जुटाई जा रही है।

विधायक के बेटे के नाम पर है सेंट्रो कार
टोल मैनेजर ने एफआईआर में दोनों कारों का नंबर दर्ज कराया है। जांच में पता चला कि ब्रेजा कार गाजियाबाद निवासी मोहम्मद जुल्फिकार अली के नाम पर रजिस्टर्ड है, जबकि सेंट्रो कार गाजियाबाद निवासी शाहनवाज अली के नाम रजिस्टर्ड है। इस संबंध में धौलाना विधानसभा से बसपा विधायक मोहम्मद असलम से बात करने पर उन्होंने बताया कि ब्रेजा कार में उनके पड़ोस में रहने वाला भतीजा मोहम्मद शोएब मौजूद था, जो हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। जबकि सेंट्रो कार उनके बेटे के नाम पर रजिस्टर्ड है। बेटे की कार को कुछ जानकार युवक मांगकर ले गए थे।

विधायक बोले, मेरा नाम सुनते ही टोलकर्मी ने की अभद्रता
विधायक मोहम्मद असलम का कहना है कि भतीजे के पास टोल की पर्ची मौजूद है। डासना में एग्जिट के दौरान भतीजे ने टोल के पैसे देते हुए अपना परिचय उनके भतीजे के रूप में दिया था। विधायक का कहना है कि उनका नाम लेते ही टोल पर मौजूद एक बिरादरी के कर्मचारी ने अभद्रता शुरू कर दी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।

राहगीरों से अभद्रता करते हैं टोलकर्मी, नहीं होने देंगे दबंगई : विधायक

विधायक मोहम्मद असलम का कहना है कि टोल कर्मचारियों द्वारा आए दिन राहगीरों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की जाती है। कार की पर्ची कटवाने और उनका नाम लेने के बाद भी टोल कर्मियों ने उनके भतीजे से अभद्रता की। टोल कर्मियों की दबंगई नहीं चलने दी जाएगी। इसके लिए वह एनएचएआई और पुलिस के अधिकारियों से बात कर आगामी रणनीति बनाएंगे।

टोल को लेकर ब्रेजा कार सवार ने विवाद किया था। उसके बाद सेंट्रो सवार युवकों ने मारपीट की। आरोपी धमकी देते हुए बिना टोल दिए चले गए। पुलिस में केस दर्ज करा दिया गया है। आरोपियों के नाम पता नहीं थे, लिहाजा उनकी गाड़ियों के नंबर मुकदमे में दर्ज कराए गए हैं। - नीरज कुमार, मैनेजर, डासना टोल प्लाजा


मेरा नाम लेने के बाद एक टोलकर्मी ने भतीजे से अभद्रता की थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। भतीजे ने कार की पर्ची कटवाई थी और टोल देने के लिए सौ रुपये दे दिए थे। मनमानी और गुंडई करने वाले टोल कर्मचारियों को सबक सिखाया जाएगा। - मोहम्मद असलम, बसपा विधायक

टोल मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - उमेश पंवार, एसएचओ मसूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed