{"_id":"5c48f4c6bdec220c2959d2c0","slug":"bses-launches-whatsapp-service-for-duplicate-electricity-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब व्हाट्सऐप पर मंगा सकेंगे बिजली का बिल, बीएसईएस ने शुरू की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब व्हाट्सऐप पर मंगा सकेंगे बिजली का बिल, बीएसईएस ने शुरू की सुविधा
Thu, 24 Jan 2019 04:42 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 24 Jan 2019 04:42 AM IST
विज्ञापन
whatsapp
- फोटो : फाइल फोटो
बिजली का बिल अब आप व्हाट्सऐप पर भी मंगा सकेंगे। बड़े पैमाने पर व्हाट्सऐप के इस्तेमाल को देखते हुए बीएसईएस ने ‘बिल ऑन व्हाट्सऐप’ नाम से सुविधा शुरू की है। पहले चरण में बीएसईएस के दक्षिणी व पश्चिमी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
प्रयोग सफल होने के बाद इस सुविधा को बिजली कंपनी पूर्वी और मध्य दिल्ली में भी शुरू करेगी। बीएसईएस प्रवक्ता के अनुसार, व्हाट्सऐप पर उपभोक्ताओं को इस तरह से तीसरी सेवा मिलेगी। व्हाट्सऐप के माध्यम से बिजली गुल और बिजली चोरी की शिकायत भी उपभोक्ता करते थे।
विज्ञापन
ऐसे मंगवाएं बिल
व्हाट्सऐप पर सबसे पहले हैश का निशान डालना होगा। इसके बाद बिल टाइप करें, नौ अंकों का सीए नंबर लिखना होगा। फिर इसे बीआरपीएल के व्हाट्सऐप नंबर 9999919123 पर भेजना होगा। इसके बाद बिजली बिल की डुप्लीकेट कॉपी व्हाट्सऐप के माध्यम से मोबाइल पर आ जाएगी।
विज्ञापन