फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BSES has now started 24 hour electricity connection service in Delhi

दिल्ली वालों गुड न्यूज: 24 घंटे में मिलेगा बिजली कनेक्शन, BSES ने शुरू की तत्काल सेवा; ऐसे करें आवेदन

Thu, 26 Sep 2024 09:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 09:56 PM IST
सार

बिजली कंपनी बीएसईएस ने तत्काल सेवा शुरू कर दी है। अब 24 घंटे में कनेक्शन मिलेगा। दुर्गा पूजा, रामलीला व दिवाली से जुड़े आयोजनों में फायदा होगा। साथ ही प्रदूषण की रोकथाम भी होगी।

विज्ञापन
BSES has now started 24 hour electricity connection service in Delhi
दिल्ली में बिजली कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली कंपनी बीएसईएस ने कनेक्शन के लिए तत्काल सेवा शुरू की है। अब डीजल जनरेटरों के इस्तेमाल को रोकने लिए 24 घंटे में लोगों को बिजली कनेक्शन मिलेगा। तत्काल सेवा का सबसे बड़ा फायदा दुर्गा पूजा, रामलीला व दिवाली से जुड़े आयोजनों में होगा। आयोजकों को बिना किसी परेशानी के कनेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं, इस पहल से धार्मिक आयोजनों में डीजल जनरेटरों का उपयोग नहीं करना पड़ेगा, जिससे दिल्ली का पर्यावरण बेहतर होगा। कंपनी का दावा है कि आयोजकों की जेब पर बोझ भी कम पड़ेगा, क्योंकि जनरेटर की बिजली के मुकाबले ग्रिड की बिजली काफी सस्ती है। ग्रिड की बिजली सुरक्षित है, शोर-मुक्त व प्रदूषण रहित भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को देखते हुए कमिशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के मार्गदर्शन में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू कर दिया गया है। इसके तहत प्रदूषण को कम करने के लिए अन्य उपायों के अलावा, डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी। प्रदूषण में कमी लाने की मुहिम में शामिल होते हुए बीएसईएस ने सुविधा शुरू की है।

विज्ञापन

24 घंटे के भीतर अस्थायी कनेक्शन पाने के लिए उपभोक्ताओं को आवेदन करते वक्त सभी जरूरी कागजात देने होंगे और डिमांड नोट का भुगतान करना होगा। आवेदन करते ही अगर उपभोक्ताओं की ओर से जरूरी कागजात उपलब्ध करा दिए जाते हैं और डिमांड नोट का भुगतान कर दिया जाता है, तो आवेदन वाले दिन ही उन्हें बिजली का कनेक्शन दे दिया जाएगा।

आमतौर पर अस्थायी कनेक्शन लेने में एक हफ्ते का वक्त लगता है, लेकिन त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में विभिन्न कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए बीएसईएस की ओर से तत्काल कनेक्शन की सेवा शुरू की गई है। शादी व अन्य कार्यक्रमों के लिए भी तत्काल कनेक्शन दिया जाएगा। बीएसईएस की वेबसाइट www.bsesdwlhi.com, मोबाइल ऐप, मोबाइल नंबर 880091923 व 8745999808 से तत्काल कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed