{"_id":"67073d909fdfcfe97c081fd7","slug":"bses-electricity-company-started-whatsapp-service-in-hindi-too-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बिजली कंपनी ने हिंदी में भी व्हाट्सएप सेवा शुरू की, 50 लाख से अधिक उपभोक्ता सुविधा का उठा सकते हैं लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बिजली कंपनी ने हिंदी में भी व्हाट्सएप सेवा शुरू की, 50 लाख से अधिक उपभोक्ता सुविधा का उठा सकते हैं लाभ
Thu, 10 Oct 2024 08:06 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:06 AM IST
सार
बीएसईएस बिजली कंपनी ने हिंदी में भी व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। कंपनी खुद को डिजिटल और ग्रीन डिस्कॉम के रूप में तब्दील कर रही है। इसी कड़ी में लगभग सभी सेवाएं सीधे उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पेश की जा रही हैं। 50 लाख से अधिक उपभोक्ता व्हाट्सएप पर हिंदी में सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसईएस बिजली कंपनी ने हिंदी में भी व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। कंपनी खुद को डिजिटल और ग्रीन डिस्कॉम के रूप में तब्दील कर रही है। इसी कड़ी में लगभग सभी सेवाएं सीधे उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पेश की जा रही हैं। 50 लाख से अधिक उपभोक्ता व्हाट्सएप पर हिंदी में सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 10 श्रेणियों की 25 से अधिक सुविधाएं हिंदी में उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
इसके लिए बीआरपीएल उपभोक्ताओं को 8800919123 और बीवाईपीएल उपभोक्ताओं को 8745999808 पर लिखकर भेजना है। इसके बाद वे पसंद की भाषा का चयन कर सकते हैं। इधर, त्योहारों को देखते हुए टाटा पावर-डीडीएल ने टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं से भी सतर्कता बरतने की अपील की हैं, ताकि बिजली से जुड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
वॉट्सऐप पर उपलब्ध प्रमुख सेवाएं
. नए कनेक्शन के लिए आवेदन व स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
. बिजली बिल, भुगतान का समय व पिछले भुगतानों का विवरण।
. मीटर रीडिंग खुद बता सकते हैं और शिड्यूल भी जान सकते हैं।
. बिजली गुल, लो वोल्टेज और आग से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
. कस्टमर केयर के साथ वर्चुअल अपॉइंटमेंट बुक कर कॉलबैक के लिए अनुरोध कर सकते हैं।