फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BS 4 diesel buses coming to Delhi despite the ban

ग्रैप-3 कहां है?: प्रतिबंध के बावजूद BS-4 डीजल बसें आ रहीं दिल्ली, पड़ोसी नहीं दे रहे प्रदूषण से जंग में साथ

Sat, 16 Nov 2024 06:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Nov 2024 06:41 PM IST
सार

प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली आ रहीं बसों की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। प्रतिबंध को लागू कराने के लिए परिवहन विभाग के 84 टीम और ट्रैफिक पुलिस की 280 टीम लगाई हैं। 

विज्ञापन
BS 4 diesel buses coming to Delhi despite the ban
दिल्ली में प्रदूषण से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में दम घोंटू हवा के बीच दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण की रोक थाम के लिए कार्य कर रही है। इसके तहत दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को ग्रैप-3 के नियम को सख्ती से लागू करवाने के लिए कश्मीरी गेट आईएसबीटी का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली से सटे राज्यों से प्रतिबंध के बाद भी बीएस 4 बसें बस अड्डे पर आ रही हैं। परिवहन विभाग की एनफोर्समेंट टीम ने हरियाणा और उत्तराखंड सरकार की बीएस-4 की डीजल बसों का चालान किया है।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदूषण पड़ोसी राज्यों की सरकारें बढ़ा रही हैं। प्रतिबंध के बावजूद बीएस-4 की डीजल बसों को भेजा जा रहा है। उन्होंने सीएसई की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि दिल्ली के स्रोतों का योगदान 30 प्रतिशत है और बाकी एनसीआर के जिलों का योगदान है। सरकार दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विंटर एक्शन प्लान बनाकर कर पुरजोर प्रयास कर रही है, लेकिन पड़ोसी राज्यों की सरकार यहां प्रदूषण बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि आनंद विहार में उत्तर प्रदेश से डीजल की बसें आ रही हैं, जिससे वहां प्रदूषण बढ़ रहा है। दिल्ली में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से डीजल की बसें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश : गोपाल राय
उन्होंने प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली आ रहीं बसों की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध को लागू कराने के लिए परिवहन विभाग के 84 टीम और ट्रैफिक पुलिस की 280 टीम लगाई हैं। राय ने कहा कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल एलएमवी (4 पहिया वाहन) के चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही, बीएस-3 स्टैंडर्ड या इससे नीचे के दिल्ली रजिस्टर्ड डीजल मीडियम गुड्स व्हीकल (एमजीवी) दिल्ली में नहीं चल सकेंगे।

एनसीआर से आने वाली इंटरस्टेट सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों, सीएनजी बसों और बीएस-6 डीजल बसों को आने की छूट दी गई है। अगर इसका कोई उल्लंघन करता है तो 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed