फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brutality with the woman in the hospital

अस्पताल में महिला से हैवानियत; जानलेवा हमला कर किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, ICU में पीड़िता

Thu, 04 May 2023 09:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 04 May 2023 09:44 PM IST
सार

आरोपी ने महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के अलावा उसके दांत तोड़ दिया। दुष्कर्म करने के बाद महिला के निजी अंग में लोहे की रॉड डाल दी। 

विज्ञापन
brutality with the woman in the hospital
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में 40 वर्षीय एक महिला कर्मचारी के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप हैं कि पीड़िता के जानकार युवक ने न सिर्फ महिला पर जानलेवा हमला किया बल्कि उसके साथ दुष्कर्म और हैवानियत की। महिला को बेहद गंभीर हालत में एलएनजेपी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आरोपी ने महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के अलावा उसके दांत तोड़ दिया। दुष्कर्म करने के बाद महिला के निजी अंग में लोहे की रॉड डाल दी। पुलिस ने दुष्कर्म और हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी शाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने कहा कि महिला से पूछताछ और मेडिकल जांच में उसके निजी अंग में लोहे की रॉड या कोई और वस्तु डालने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

 


जानकारी के अनुसार महिला अपने परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली में रहती है। महिला जीबी पंत अस्पताल में ठेकेदार के पास करती है। इसके परिवार में चार बेटे व एक बेटी है। एक साल पहले महिला के पति की कैंसर के बाद मौत हो गई थी। रोजाना दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे के बीच उसकी ड्यूटी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


एक मई की रात को वह जैसे ही ड्यूटी समाप्त कर निकली। आरोपी ने अस्पताल में ही उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म और हैवानियत की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। दो मई की सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने महिला के 20 वर्षीय बेटे को अस्पताल बुलाया। वहां पहुंचने पर बेटे को मां के साथ हुई हैवानियत का पता चला। 

 

महिला के बेटे ने आरोप लगाया है कि पुलिस का उनके साथ बर्ताव भी ठीक नहीं रहा है। ऐसा लग रहा था कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। दो मई को ही इमरजेंसी में महिला का ऑपरेशन किया गया। बेटे के मुताबिक महिला आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शाकिर महिला का पुराना जानकार है। वह वेटर का काम करता है। महिला का बयान लेने के बाद उसे झिलमिल इलाके से दबोचा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed