फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brutal Murder of tattoo artist missing for six Days in Delhi

6 दिन से लापता टैटू आर्टिस्ट की निर्मम हत्या, सड़ी गली हालत में मिला शव

Mon, 17 Dec 2018 12:32 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 17 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Brutal Murder of tattoo artist missing for six Days in Delhi
murder

पूर्वी दिल्ली मयूर विहार इलाके में टैटू आर्टिस्ट की निर्मम हत्या कर दी गई। मयूर विहार के पास मैदान में युवक का शव रविवार को सड़ी गली हालत में बरामद हुआ। युवक धड़ से उसका सिर अलग था। मृतक की शिनाख्त बबलू (22) के रूप में हुई है। 10 दिसंबर से युवक गायब था। परिवार ने बबलू के दोस्तों पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पांडव नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मूलरूप से कटिहार, बिहार का रहने वाला बबलू परिवार के साथ पटपड़गंज गांव में रहता था। बबलू टैटू आर्टिस्ट था और  ऑन कॉल भी टैटू बनाने जाता था। 10 दिसंबर को वह कहीं जाने की बात कर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नही लौटा। परिजनों ने उससे फोन पर बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद आता रहा। अक्सर बबलू बिना बताए कई-कई दिन के लिए घूमने निकल जाता था। इसलिए, परिवार ने न रिपोर्ट दर्ज कराई और न ही तलाशने का प्रयास किया। लेकिन, 16 दिसंबर को जब बबलू का पता नहीं चला तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।  

विज्ञापन

नहीं थी बबलू की किसी से रंजिश

दोपहर के समय परिवार के लोग बबलू को ढूंढते हुए मयूर विहार फेज-1 स्थित मैदान में पहुंचे। वहां झाड़ियों में उसका शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ। शव से कुछ दूरी पर बबलू का सिर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। हत्या किसने और क्यों की, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने बबलू के दोस्तों पर उसकी हत्या का शक जताया है। पुलिस दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

बबलू की मौत की खबर मिलने के बाद से उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि बबलू की किसी से कोई रंजिश नही थी। बबलू की लाश मिलने से पूर्व हमेशा उसके साथ रहने वाले दोस्तों से उसके बारे में पूछा गया तो वह एक दूसरे पर टालते रहे। सोनू का कहना था कि आखिर उसके भाई ने ऐसा क्या किया कि उसकी इतनी नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसका सिर ही धड़ से अलग कर दिया। पुलिस हत्या के सभी दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed