{"_id":"5f2deeb28ebc3e4ae4460074","slug":"brutal-molestation-of-a-minor-in-west-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर कैंची मारी और अधमरी के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर कैंची मारी और अधमरी के साथ किया दुष्कर्म
Sat, 08 Aug 2020 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अभिषेक पाण्डेय, नई दिल्ली
अभिषेक पाण्डेय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Aug 2020 05:45 AM IST
सार
- शराब पीने के लिए रुपये कम होने पर चोरी का किया प्रयास
- लड़की के शोर मचाने पर उसके मुंह को कपड़े से दबाया
विज्ञापन
आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी इलाके में 12 साल की लड़की के साथ हुई दरिंदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी कृष्ण ने पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी कृष्ण ने पहले ठेके पर बैठकर शराब पी, जिसके बाद उसके पास शराब की दूसरी बोतल खरीदने के रुपये खत्म हो गए थे।
विज्ञापन
रुपये खत्म होने के बाद ही उसने लड़की को घर में अकेला पाकर प्रवेश कर गया। लड़की ने जब उसे चोरी करते पकड़ लिया तो वह चीख-पुकार मचाने लगी। लेकिन आरोपी ने उसकी चीख को खामोश करने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। फिर भी लड़की ने उससे पंद्रह मिनट तक संघर्ष किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने कमरे में रखी कैंची और सिलाई मशीन से उस पर कई वार कर किए। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अधमरी हालत होने के बाद उसका यौन शोषण भी किया। इस हाथापाई के बीच आरोपी का रुमाल घर में ही छूट गया।
विज्ञापन
घर से भागते वक्त इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की पहचान हो गई, जिसकी मदद से पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आरोपी ने घर में प्रवेश करते वक्त चेहरे को रुमाल से ढक रखा था, जिस वजह से उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था।