{"_id":"9838d2c525e155fcab208dd177c0bc39","slug":"brought-1-million-heroin-for-drug-dealers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के सौदागरों के लिए लाया था 1 करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के सौदागरों के लिए लाया था 1 करोड़ की हेरोइन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Jan 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नशे के सौदागर चिश्ती नगर, फिरोजाबाद, यूपी निवासी जावेद उर्फ सोनू (40) को दबोचा है। पुलिस ने इसके पास से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस जावेद से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि जावेद पूर्वी दिल्ली के ललिता पार्क बस स्टैंड के पास किसी को ड्रग्स डिलीवर करने आने वाला है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने आरोपी जावेद उर्फ सोनू को दबोच लिया। उसके पास से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में जावेद ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली के मंडोली विस्तार में रहता है। करीब 20 साल पूर्व वह फिरोजाबाद स्थित अपने घर को छोड़कर दिल्ली आ गया था। उसके पिता फिरोजाबाद के स्कूल में शिक्षक थे।
विज्ञापन
दिल्ली आने के बाद उसने 2002 में एक विधवा महिला से शादी कर ली। इसके बाद वह बरेली के रूपराम नामक नशे के सौदागर के संपर्क में आया और उसने धंधा शुरू कर दिया। 2002 में वह ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तार भी हुआ। बाद में जेल से वापस आने के बाद उसने दोबारा धंधा शुरू कर दिया।